ट्रेन पकड़ने जा रहे ममता के मंत्री पर हुआ बम से हमला, आई गंभीर चोटें…अस्पताल में भर्ती

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News

Published: 18 Feb 2021, 12:00 AM | Updated: 18 Feb 2021, 12:00 AM

पश्चिम बंगाल में अगले दो से तीन महीनें में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। बंगाल से लगातार राजनीतिक हिंसा की खबरें सामने आ रही है। पिछले दिनों बीजेपी नेता पर जानलेवा हमले की खबर सामने आई थी और अब ममता सरकार में मंत्री के पद पर काम कर रहे जाकिर हुसैन पर देर रात बम से हमला हुआ है। इस हमले में जाकिर हुसैन समेत कई अन्य लोग गंभीर रुप से घायल हुए हैं। सभी को कोलकाता के SSKM अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदेश के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने इस घटना की निंदा की है।

ट्रेन पकड़ने जा रहे थे ममता के मंत्री

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, ‘मुर्शिदाबाद जिले के निमटीटा रेलवे स्टेशन पर मंत्री जी पर हुए हमले की निंदा करता हूं। इस घटना से चिंतित हूं, लोकतंत्र में हिंसा का कोई स्थान नहीं है।‘

खबरों के मुताबिक ममता सरकार के श्रम राज्य मंत्री जाकिर हुसैन मुर्शिदाबाद जिले में निमटीटा रेलवे स्टेशन पर कोलकाता जाने वाली ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे थे कि तभी अज्ञात हमलवारों ने मंत्री पर बम से हमला किया। जिसमें मंत्री, सुरक्षाकर्मियों सहित कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है।

इस घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है जिसमें मंत्री अपने सुरक्षाकर्मियों के साथ स्टेशन की ओर जा रहे थे कि तभी पीछे से अचानक धमाका होता है और चिल्लाने की आवाजें आती हैं।

कुछ ही दिनों में होगा चुनाव की तारीखों का ऐलान

बता दें, अप्रैल-मई के महीनें में ममता बनर्जी शासित पश्चिम बंगाल में चुनाव होने वाले हैं। राजनीतिक पार्टियों की ओर से हर रोज रैली और जनसभाएं की जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव 2016 में मात्र 3 सीटों पर जीत हासिल करने वाली भारतीय जनता पार्टी ममता बनर्जी को टक्कर देने की बात कहते आ रही है।

पिछले दिनों बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के काफिले पर पत्थरबाजी की घटना सामने आई थी। राज्य में आये दिन कभी तृणमूल तो कभी बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले की खबर सामने आती रहती है। आने वाले कुछ ही दिनों चुनाव आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों की घोषणा की जा सकती है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds