Trending

USA launches Airstrikes on Houthis: अमेरिका का हूती विद्रोहियों पर भीषण हमला, यमन में 24 की मौत, ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी – “नरक की बारिश होगी”

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 16 Mar 2025, 12:00 AM | Updated: 16 Mar 2025, 12:00 AM

USA launches Airstrikes on Houthis: अमेरिका और यमन में सक्रिय हूती विद्रोहियों के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर अमेरिका ने शनिवार को यमन में हूती ठिकानों पर भारी हवाई हमले किए। इस सैन्य कार्रवाई में कम से कम 24 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह हमला हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर में जहाजों को निशाना बनाए जाने के बाद किया गया है।

और पढ़ें: Abu Qatal: लश्कर-ए-तैयबा के मोस्ट वांटेड आतंकी अबु कताल की पाकिस्तान में हत्या, कश्मीर में कई हमलों का था मास्टरमाइंड 

अमेरिका की चेतावनी— “नरक की बारिश होगी” (USA launches Airstrikes on Houthis)

अमेरिका ने पहले ही हूती विद्रोहियों को आगाह किया था कि अगर उन्होंने अपने आक्रामक अभियान को जारी रखा, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इस मामले में ईरान को भी कड़ी चेतावनी दी है, जो हूतियों का मुख्य समर्थक माना जाता है। ट्रंप ने स्पष्ट शब्दों में कहा,
“अगर अमेरिका को किसी भी तरह की धमकी मिली, तो हम इसका करारा जवाब देंगे और इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।”

ट्रंप ने अपने संदेश में हूतियों के साथ ईरान को भी संदेश दिया। उन्होंने लिखा, ‘हूतियों आपका समय समाप्त हो गया है और आपके हमले आज से ही बंद होने चाहिए। अगर वे वैसा नहीं करते हैं, तो आप पर नरक की बारिश होगी, जैसी आपने पहले कभी नहीं देखी होगी।’

सटीक हमलों से दहला यमन

अमेरिकी सेना की सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने अपने आधिकारिक बयान में बताया कि 15 मार्च को अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए। इन हमलों का उद्देश्य अमेरिकी हितों की रक्षा करना, दुश्मनों को रोकना और लाल सागर में नौवहन की स्वतंत्रता को बहाल करना था।

हमले में निशाना बना हूती गढ़

अमेरिकी हमले के बाद यमन की राजधानी सना में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्थानीय निवासियों ने बताया कि एक शक्तिशाली विस्फोट ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। एक चश्मदीद अब्दुल्ला याहिया ने बताया,
“हमले इतने जबरदस्त थे कि पूरा इलाका भूकंप जैसा हिल उठा। महिलाएं और बच्चे दहशत में हैं।”

हूती विद्रोहियों का लाल सागर में आतंक

नवंबर 2023 से हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं। उनके मुताबिक, ये हमले गाजा में हमास के समर्थन में किए जा रहे हैं। अब तक उन्होंने 100 से अधिक हमले किए हैं, जिनमें कई जहाज क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। हाल ही में हूतियों ने—

  • दो जहाजों को डुबो दिया
  • एक अन्य जहाज पर कब्जा कर लिया
  • करीब चार नाविकों की हत्या कर दी

वैश्विक व्यापार पर असर

हूती हमलों की वजह से वैश्विक शिपिंग उद्योग प्रभावित हो रहा है। कई कंपनियां अब लाल सागर से होकर जाने के बजाय दक्षिण अफ्रीका के आसपास लंबी और महंगी यात्राओं के लिए मजबूर हो रही हैं। इसका सीधा असर वैश्विक व्यापार और तेल की कीमतों पर भी पड़ सकता है।

क्या ईरान भी निशाने पर?

अमेरिका ने सीधे तौर पर ईरान को भी निशाने पर लिया है। ट्रंप प्रशासन का मानना है कि ईरान हूती विद्रोहियों को वित्तीय और सैन्य मदद दे रहा है। ट्रंप ने ईरान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि वह हूतियों को समर्थन देना तुरंत बंद करे, अन्यथा इसका अंजाम गंभीर हो सकता है।

और पढ़ें: Canada-US Trade War: कनाडा ने अमेरिका पर अपनाया कड़ा रुख, 25% टैरिफ लगाया और कहा- ‘डॉलर के बदले डॉलर’ कार्रवाई

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds