100 रुपये से भी कम थी पहली सैलरी, आज हैं सबसे महंगे सुपरस्टार, 36 सालों में बना ली 2900 करोड़ की संपत्ति

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 14 अक्टूबर 2024, 05:30 AM Updated: 14 अक्टूबर 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आज के समय में बॉलीवुड में कई बड़े स्टार्स हैं, जो एक फिल्म के लिए करोड़ो रूपए की फ़ीस चार्ज करते है. उन्हें किसी फिल्म के लिए कास्ट कर पाना हर प्रोड्यूसर के बस की बात नहीं है. हम जिस बॉलीवुड स्टार की बात कर रहे है ये कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड स्टार सलामन खान है. जिनकी सैलरी महज 100 रूपए से भी कम थी. लेकिन आज के समय में उनकी गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार में होती है.

100 रुपये से भी कम थी पहली सैलरी

बॉलीवुड स्टार सलमान खान आज किसी पहचान के मोहताज़ नहीं हैं. उन्होंने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मे दी है. सलमान खान ने अपने करियर की शुरुआत साल १९98 में फिल्म ‘बीवी हो तो ऐसी’ से की थी. हालांकि, वह इस फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे. इसके बाद सलमान खान के फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ लीड में नज़र आये, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया था. फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ उस साल की हाईएस्ट ग्रोसिंग फिल्म साबित हुई थी.

लेकिन क्या आप जानते हैं? सलमान खान की पहली सैलरी 100 रुपये भी नहीं थी, जी हाँ, कुछ समय पहले सलमान खान ने अपनी पहली सैलरी का खुलासा किया था. उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए इंटरव्यू में बताया था कि, ‘मेरी पहली सैलरी, मुझे लगता है कि लगभग 75 रुपये थी. मैं ताज होटल में किसी शो में बैकग्राउंड में डांस किया था. वहां पर मेरे एक दोस्त डांस कर रहे थे, तो उन्होंने मुझे भी बुला लिया था. फिर यह बढ़कर 750 रुपये हो गया, जब मैंने कैंपा कोला के ऐड के लिए काम किया था. इसके बाद यह लंबे समय तक 1500 रुपये रहा. फिर मुझे फिल्म मैंने प्यार किया के लिए 31,000 रुपये मिले थे, जो बाद में बढ़कर 75,000 रुपये हो गए.’

also read: जब करण जौहर खत्म करना चाहते थे. अनुष्का शर्मा का करियर.

सबसे महंगे सुपरस्टार सलमान खान

सलमान खान बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है. सलमान खान बॉलीवुड के सबसे महंगे सुपरस्टार्स में से एक हैं. उन्हें किसी फिल्म के लिए कास्ट कर पाना हर प्रोड्यूसर के बस की बात नहीं है. सलमान खान का स्टारडम ऐसा है कि 58 साल की उम्र में भी वह सिर्फ और सिर्फ हीरो का रोल करते हैं और एक फिल्म के लिए करोड़ों की फीस लेते हैं. इसके अलवा सलमान खान बिज़नेस की दुनिया में भी छाए हुए है. सलमान खान ने पिछले 36 सालों में शोहरत के साथ दौलत भी जमकर कमाई है. सलमान खान की कुल सम्पति 2900 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है.

वर्क फ्रंट पर सलमान खान

वही अगर सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें उनके साथ रश्मिका मंदाना नजर आएंगी. यह मूवी अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. वही इन दिनों सलमान खान हाल ही में शुरू हुए बिगबॉस सीजन 17 को होस्ट करते नजर आ रहे है. इसके अलवा सलमान खान के हाथ कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं.

also read: Cooch Behar: बीजेपी सांसद अनंत महाराज ने आश्रम में घुसकर साधु संग की मारपीट, टीएमसी नेता ने की उचित कार्रवाई की मांग.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds