कोरोना के बीच अब इस वायरस ने देश में दी एंट्री! लक्षण से लेकर बचाव तक जानिए इसके बारे में सबकुछ

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 09 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 09 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कोरोना महामारी का खतरा अभी देश से टला भी नहीं कि इस बीच एक और समस्या आकर खड़ी हो गई। इस मुसीबत का नाम है जीका वायरस, जो मच्छरों के काटने से फैलता है। देश में जीका वायरस के केस केरल में सामने आए है। एक प्रेग्नेंट महिला समेत कुल 13 लोगों में इसके पुष्टि हुई।  

मच्छरों से होता है ये वायरस

जीका वायरस मच्छर के काटने से होता है। मुख्त तौर पर एडीज मच्छर के काटने की वजह से ये इंसानों में फैलता, जो दिन के समय में एक्टिव होता है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं जब देश में इस वायरस के केस सामने आए। पहले साल 2017 में अहमदाबाद में इसके तीन केस आए थे, जिसमें भी एक प्रेग्नेंट महिला शामिल थी। 

आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में जीका वायरस से जुड़ी कुछ जानकारियां दे देते हैं, जैसे इसके लक्षण क्या होते हैं? इससे बचाव के तरीके और इलाज के बारे में भी बताते हैं…

जानिए इसके लक्षणों के बारे में…

वैसे तो अधिकतर केस में जीका वायरस के लक्षण दिखते भी नहीं। कुछ मामलों में इसके लक्षण 3 से 14 दिनों में दिखाई देते है। इसमें बुखार आना, मांसपेशियों-जोड़ों में दर्द, सिर दर्द, त्वचा पर चकत्ते, बेचैनी और आंख आना शामिल है। आम तौर पर दो से 7 दिनों तक ये लक्षण रहते हैं।

गर्भवती महिला को ये वायरस ज्यादा परेशानी बढ़ा सकता है। गर्भवास्था के दौरान ये भ्रूण में फैल सकता है और इससे बच्चों में माइक्रोसेफली पैदा कर सकता है। ये एक दुर्लभ जन्म दोष होता है और इसमें बच्चे का सिर अपेक्षा के अनुसार छोटा होता है, जो मस्तिष्क के विकास की समस्याओं से जुड़ा हो सकता है। 

गर्भावस्था के दौरान जीका वायरस संक्रमण विकासशील भ्रूण और नवजात शिशु में माइक्रोसेफली और अन्य जन्मजात असामान्यताओं का कारण हो सकता है। गर्भावस्था में इसके संक्रमण के परिणामस्वरूप गर्भावस्था की गंभीर जटिलताएं भी देखने को मिलती हैं, जैसे कि भ्रूण का नुकसान, बच्चे का समय से पहले जन्म या बच्चे का मृत पैदा होना। 

नहीं है इसका कोई इलाज

WHO की मानें तो अब तक इस वायरस का कोई भी इलाज भी अब तक उपलब्ध नहीं। इस पर अभी रिसर्च जारी है। वैसे तो इसके लक्षण हल्के ही होते है, लेकिन अगर किसी को बुखार, त्वचा पर चकत्ते, जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं हो तो उनको अच्छे से आराम करना चाहिए। साथ ही तरल पदार्थ लेने चाहिए और सामान्य दवाईयों के साथ दर्द-बुखार का इलाज करना चाहिए। लक्षण अगर ज्यादा बिगड़ जाए तो उनको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। 

बचने के तरीके जान लीजिए

WHO के मुताबिक जीका वायरस संक्रमण को रोकने का सबसे अच्छा उपाय मच्छरों की रोकथाम है। इससे बचने के लिए शरीर को ढककर ही रखें। हल्के रंग के कपड़े पहनने चाहिए। घर के आसपास कूलर, गमले, बाल्टी से भरे हुए पानी निकाल दें। जितना हो सकते लिक्विड का सेवन करें और साथ में आराम भी करें। 

क्योंकि अब तक इसका भी कोई इलाज या टीका उपलब्ध नहीं, तो स्थिति में सुधार ना होने पर डॉक्टर के पास जाना ही बेहतर विकल्प होगा। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds