जीनत अमान ने ठुकरा दिया था फिरोज खान की फिल्म का ऑफर, गुस्से में एक्टर ने दे दी थी गाली

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

70 और 80 के दशक की बेहद हसीन और खूबसूरत अभिनेत्री जीनत अमान को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। जीनत अपने समय की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस मानी जाती हैं। उस वक़्त पूरा बॉलीवुड उनके ग्लैमर का दीवाना था। बॉलीवुड का हर बड़ा सुपरस्टार उनके साथ काम करना चाहता था। इसी वजह से एक बार सुपरस्टार फिरोज खान ने जीनत अमान को एक फिल्म ऑफर की थी, लेकिन जीनत ने उस फिल्म को करने से मना कर दिया। फिरोज को जीनत का ये अंदाज बिल्कुल भी पसंद नहीं आया और उन्होंने जीनत के साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं।

और पढ़ें: आदित्य पंचोली के ये कर्मकांड नहीं जानते होंगे आप, ‘गर्लफ्रेंड’ ने लगाए थे नौकरानी से रेप के आरोप

जीनत बनी रातों-रात स्टार

1970 में जीनत ने मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और रनर अपर रहीं। इसके साथ-साथ उन्होंने ‘मिस पैसिफिक एशिया’ का खिताब भी जीता, ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला बनीं। इसके बाद ज़ीनत ने बॉलीवुड में एंट्री की। जीनत ने 1971 में आई फिल्म ‘हंगामा’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इसी साल जीनत फिल्म ‘हरे रामा, हरे कृष्णा’ में देव आनंद के साथ नजर आईं। फिल्म में जीनत की एक्टिंग को काफी पसंद किया गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही। फिल्म के साथ साथ जीनत भी हिट हो गयी।

फिरोज खान ने की बदसलूकी

70 के दशक में जहां जीनत बॉलीवुड में अपना नाम बनाने में लगी थी, वहीं फिरोज खान का सितारा बुलंदी पर था। इसे लेकर जीनत ने खुद साल 2023 में अपने इंस्टा पोस्ट के जरिए फिरोज से जुड़ा एक किस्सा अपने फैंस के साथ शेयर किया था। जीनत अमान ने अपने पोस्ट में लिखा, मैंने कहीं पढ़ा है कि वर्ष 2023 के लिए ऑक्सफ़ोर्ड का शब्द ‘रिज़’ है, जो ‘करिश्मा’ का छोटा रूप है. खैर, अगर मैंने कभी किसी को करिश्मा से पीड़ित देखा है, तो वह फिरोज खान थे।

इस पोस्ट के जरिये एक्ट्रेस ने फिरोज खान संग अपनी पहली मुलाकात के बारे में बताया। जीनत अमान ने आगे लिखा है कि फिरोज खान संग मेरी दोस्ती शुरुआत दिनों में कुछ खास नहीं थी। यह बात 70 के दशक की थी जब फिरोज खान का सितारा बुलंदियों पर था और उन्होंने मुझे अपनी आने वाली फिल्म में काम करने के लिए मुझे फोन किया। लेकिन मैंने बड़ी ही विनम्रतापूर्वक इस प्रस्ताव को मना कर दिया। गुस्से में आकर फिरोज ने अपशब्दों (गंदी बातों) की झड़ी लगा दी। मैंने उनकी बातें सुनकर रिसीवर को अपने कान से दूर कर रख दिया था।

रिपोर्ट्स की मानें तो यह बात तब की है जब फिरोज खान फिल्म धर्मात्मा पर काम कर रहे थे और उन्होंने इस फिल्म के लिए जीनत को लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर किया था। हालांकि, जब जीनत ने ये रोल करने से मना कर दिया, तब ये ऑफर जाकर हेमा मालिनी को मिला। आगे चलकर ये फिल्म सुपर हिट साबित हुई।

और पढ़ें: जेब में 26 रुपये लिए एक्टर बनने के लिए घर से भागे इस स्टार को बॉलीवुड ने बना दिया ‘विलेन’

फ़िरोज़ ने फिर से फिल्म का ऑफर दिया

आपको बता दें कि फिरोज खान भी जीनत के साथ काम करने को लेकर अड़े हुए थे। इतना सब होने के बाद फ़िरोज़ खाने ने कई महीनों बाद ज़ीनत को किसी अन्य फिल्म के लिए दोबारा फोन किया। इस बार उन्होंने अपनी बात यह कहते हुए शुरू की कि यह लीड रोल है इसलिए इसे मना नहीं करना। इस तरह से जीनत ने कुर्बानी फिल्म को हां कहा। इस फिल्म के दौरान ही दोनों में अच्छी दोस्ती हो गयी और आगे चलकर ये फिल्म भी हिट रही। इस फिल्म के रिलीज के बाद विनोद खन्ना के फिल्मों से ब्रेक ले लिया था। यह बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक थी। इस फिल्म के गाने ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए’, ‘लैला ओ लैला’, ‘हम तुम्हें चाहते हैं’ जैसे गाने आज भी दर्शकों की जुबान पर रहते हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds