RSS Bomb Threat: लखनऊ में RSS कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक तमिलनाडु से गिरफ्तार!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जून 2022, 12:00 AM Updated: 07 जून 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

लखनऊ (Lucknow) में अलीगंज व उन्नाव के नवाबगंज स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले को ATS ने तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया है। उसे ATS टीम ने पुदुकोट्टाई जिले से दबोचा। टीम आरोपी को लेकर लखनऊ आ रही है। आरोपी के खिलाफ रविवार को मड़ियांव थाने में संघ के स्वयं सेवक डॉ. नीलकंठ मणि पुजारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सोशल मीडिया पर आये धमकी भरे मेसेज में उत्तर प्रदेश के दो और कर्नाटक के चार स्थानों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी।

ATS की बड़ी सफलता 

ADG एटीएस नवीन अरोरा के मुताबिक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी होने के बाद उनकी टीम ने पड़ताल शुरू की। जिस मोबाइल नंबर से RSS कार्यालयों को उड़ाने का संदेश भेजा गया। उसकी लोकेशन तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले की रामलिंगम स्ट्रीट में मिली। तत्काल एटीएस टीम तमिलनाडु के लिए रवाना हो गई। उसे सोमवार देर रात को गिरफ्तार कर लिया गया है।नवीन अरोरा ने बताया कि आरोपी पकड़ा गया है। वह  तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले रामलिंगम स्ट्रीट निवासी राज मुहम्मद है। हमारी टीम उससे पूछताछ कर रही है।उसकी मोबाइल की डिटेल खंगाली जा रही है। टीमें उससे जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। वह किन-किन  संगठनों के संपर्क में था। इसे भी खंगाला जा रहा है।

नीलकंठ तिवारी ने पुलिस को दी सूचना 

 आरएसएस (RSS) से जुड़े नीलकंठ तिवारी ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें वॉट्सऐप पर संघ के कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसमें लखनऊ, बांदा के नवाबगंज और कर्नाटक में चार स्थानों पर स्थित संघ के कार्यालयों का जिक्र है। नीलकंठ तिवारी के मुताबिक, उन्हें किसी विदेश नंबर से वॉट्सएप मैसेज किया गया है, जिसमें हिंदी, अंग्रेजी और कन्नड़ भाषा में धमकी दी गई है। इसमें रविवार रात आठ बजे विस्फोट की धमकी दी गई थी। इसमें लिखा गया, ‘सरस्वती विद्या मंदिर, सेक्टर क्यू, सेक्टर-ए, सेक्टर के, अलीगंज, लखनऊ, वी49आर+जे8जी, नवाबगंज और  उत्तर प्रदेश 271304। आपके छह पार्टी कार्यालय पर बमबारी की जाएगी। 8 बजे हो सके तो विस्फोट को रोक लो।   

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds