World Bicycle Day: बच्चे, बड़े और बुजुर्ग सभी के लिए वरदान है साइकिलिंग, जानिए किन लोगों को रहना चाहिए दूर

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 03 जून 2025, 12:00 AM 🔄 Updated: 03 जून 2025, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

World Bicycle Day: कहा जाता है साइकिल चालने से शारीर को कई फायदे होते है लेकिन क्या आप विश्व साइकिल दिवस  के बारे में जानते है अगर नहीं तो चलिए जानते है विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) 3 जून को मनाया जाता है, और यह साइकिलिंग के अनगिनत फायदों को उजागर करता है। साइकिल चलाना बच्चों, बड़ों और बुजुर्गों सभी के लिए एक बेहतरीन व्यायाम है। तो चलिए इस लेख में हम आपको बताते है आखिर साइकिल चलने के फायदे के बारे में…

साइकिलिंग के फायदे

शारीरिक स्वास्थ्य – साइकिलिंग कैलोरी बर्न करने में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाती है, जिससे वजन कम करने और उसे बनाए रखने में मदद मिलती है। वही यह एक कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज है जो हृदय और फेफड़ों को मजबूत करती है, हृदय रोगों और स्ट्रोक के जोखिम को कम करती है। साइकिलिंग करने से पैरों, जांघों, कूल्हों और कमर की मांसपेशियों को मजबूत करती है।

जोड़ों पर कम दबाव –  यह एक लो-इम्पैक्ट व्यायाम है, जिसका अर्थ है कि यह जोड़ों पर दौड़ने या कूदने जितना दबाव नहीं डालता, जिससे यह सभी उम्र के लोगों के लिए उपयुक्त है। यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाता है और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। ध्यान देने वाली बात नियमित साइकिलिंग मधुमेह के खतरे को कम करने या नियंत्रित करने में मदद कर सकती है।

रोगों से बचाव 

यह कुछ प्रकार के कैंसर, अवसाद, मोटापा और गठिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है। साइकिल चलाने से एंडोर्फिन नामक ‘हैप्पी हार्मोन’ रिलीज होते हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं और तनाव, अवसाद या चिंता की भावनाओं को कम करते हैं। आपको बता दें, साइकिल चलाने से प्रदूषण नहीं होता और यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने में मदद करता है। वही यह परिवहन का एक सस्ता साधन है, जो ईंधन के खर्च और सार्वजनिक परिवहन की लागत को बचाता है। इसके अलवा  ट्रैफिक जाम से बचने का यह एक शानदार तरीका है।

किन लोगों को साइकिलिंग से बचना चाहिए 

  • घुटने की गंभीर समस्या या गठिया –  घुटने की गंभीर गठिया, लिगामेंट की चोट या कार्टिलेज की क्षति वाले लोगों को साइकिल चलाने से बचना चाहिए या डॉक्टर से परामर्श करने के बाद ही साइकिल चलाना शुरू करना चाहिए। साइकिल चलाने से घुटनों पर बार-बार दबाव पड़ता है, जिससे दर्द और सूजन बढ़ सकती है।
  • रीढ़ की हड्डी की समस्या – हर्नियेटेड डिस्क, स्लिप्ड डिस्क या गंभीर स्कोलियोसिस से पीड़ित लोगों के लिए साइकिल चलाना हानिकारक हो सकता है। साइकिल चलाते समय आगे की ओर झुकने की मुद्रा रीढ़ की हड्डी पर दबाव डालती है।
  • गंभीर हृदय रोग – गंभीर हृदय रोग (जैसे हार्ट फेलियर या जिन्हें हाल ही में दिल का दौरा पड़ा हो) से पीड़ित लोगों को डॉक्टर से परामर्श किए बिना साइकिल चलाना शुरू नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
  • चक्कर आना या संतुलन की समस्या – जिन लोगों को अक्सर चक्कर आते हैं या संतुलन बनाने में परेशानी होती है, उन्हें नियमित साइकिल चलाने से गिरने का खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों के लिए, एक स्थिर बाइक (जिम में) एक सुरक्षित विकल्प हो सकता है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds