क्यों कब्र से चुराया गया था Charlie Chaplin का शव? हैरान कर देने वाली है वजह!

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_news_meta]

चार्ली चैपलिन (Charlie chaplin) जैसी महान शख्सियत को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। जब कभी हम उन्हें याद करते हैं तो ऐसे शख्स की याद आती है, जिसने पूरी जिंदगी हमें अपनी शानदार कला से हंसाने में गुजार दी। Charlie chaplin  20वीं शताब्दी में बहुत बड़े कलाकार हुआ करते थे। चैपलिन ने एक ऐसे हास्य अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई थीं, जिसकी हास्य कला की मुरीद पूरी दुनिया थी। चार्ली चैपलिन हास्य कलाकार के अलावा  फ़िल्म निर्माता और संगीतकार भी थे। चार्ली चैपलिन ट्रम्प करके चलने का अभिनय करते थे,  जिसके लिए वो पूरे विश्व भर में प्रसिद्ध थे। वो सभी आयु वर्ग के चहेते थे। दुनियाभर में मशहूर इस कलाकार ने जिंदगी की त्रासदियों से भी हंसाने की कला को पर्दे पर बखूबी दर्शाया।

फिल्मों की दुनिया में चार्ली चैपलिन एक अमर नाम हैं। लंदन में चैपलिन का बचपन बेहद कठिनाइयों से भरा हुआ था। बहुत कम उम्र में उन्होंने स्टेज एक्टर और कॉमेडियन के रूप में काम शुरू कर दिया। चार्ली चैपलिन का कैरियर उनके बचपन से लेकर उनकी मृत्यु के एक साल पहले तक 75 साल तक के लम्बे समय तक चला। चार्ली का नाता हमेशा विवादों से भी रहा। उनपर चापलूसी के भी इल्ज़ाम लगते रहे। चैपलिन ने अपने कैरियर की शुरुआत बचपन में ही कर दी थी। इन्होंने बहुत सी फिल्मों का भी निर्माण किया, साथ ही वे मौनी युग की हास्य कला में माहिर थे, जिसके लिए उन्होंने पुरे विश्व में लोगों के दिलों में जगह बना ली। चैपलिन संपादक, पटकथा लेखक भी रह चुके है, जिन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से इतिहास में अपनी एक खास जगह बना ली थी। 

चार्ली का निजी जीवन 

महज 13 साल की उम्र में मनोरंजन की दुनिया में कदम रखने वाले चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल 1889 को लंदन, इंग्लैंड में हुआ था। चार्ली चैपलिन के पिता का नाम चार्ल्स चैपलिन सर और माता का नाम हन्नाह चैपलिन था। इनकी मां एक मंच अभिनेत्री और गायिका थी। इन्होनें चार शादियां की थी, जिससे इनके 11 बच्चें थे। चार्ली का पूरा नाम चार्ली स्पेंसर चैपलिन था। चार्ली के पिता एक शराबी थे और उनकी शराब की लत के कारन चार्ली की मां पागल हो गई, जिसके चलते उनको 7 साल की उम्र में मजबूरी में आश्रम जाना पड़ा। इनकी मृत्यु क्रिसमस के दिन 88 साल की उम्र में 25 दिसंबर ,1977 में हुई। 2000 से ज्यादा महिलाओं के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप में रहने के कारण चार्ली बहुत चर्चा में रहे थे और उनकी इसको लेकर बहुत आलोचना भी हुई थी। इस बात का जिक्र इंटरनेशनल वेबसाइट डेलीमेल की खबर में किया गया है।

चार्ली के शव के साथ बर्बरता 

चार्ली चैपलिन का शव दफनाने के बाद उनकी डेड बॉडी अचानक गायब हो गई थी, इस खबर की चर्चा उन दिनों बहुत हुई थी। दरअसल ,चार्ली की डेड बॉडी को तीन महीने बाद कब्र से चोरी कर लिया गया था। इसके पांच सप्ताह बाद पुलिस ने बुल्गारिया के दो मैकेनिक्स को चार्ली की डेड बॉडी चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया और 17 मई 1978 को दोनों चोरों ने 11 हफ्ते बाद पुलिस को उनकी डेड बॉडी सौंप दी। पुलिस ने बताया कि चोरों ने ऐसा उनके परिवार वालों से पैसा वसूलने के लिए किया था। चोरों ने फिरौती में 4 करोड़ रुपये मांगे थे। इसके इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए चार्ली की बॉडी को उनके घर से करीब 1.5 किमी दूर कंक्रीट के नीचे दफनाया गया।

जब चार्ली को मिला ऑस्कर में स्टैंडिंग ओवेशन

1973 में चार्ली को फ़िल्मी दुनिया का ग्लोबल सम्मान ऑस्कर मिला था। चार्ली के लिए ऑस्कर समारोह में मौजूद जनता ने 12 मिनटों तक खड़े होकर तालियां बजाई थीं। ये ऑस्कर के इतिहास में सबसे बड़ा स्टैडिंग ओवेशन माना जाता है। कॉमेडियन के साथ साथ चार्ली एक प्रसिद्ध म्यूजिशियन भी थे। उन्होंने अपने जीवन के 75 वर्ष संगीत के लिए काम किया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds