क्या जदयू में मचे विवाद के कारण आरसीपी सिंह ने छोड़ा अध्यक्ष पद? नीतीश ने दी सफाई

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 02 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बिहार में मौजूदा समय में नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए की सरकार चल रही है। तमाम मुद्दों पर एनडीए गठबंधन के घटक दल एक दूसरे के विरोध में है। सरकार में आंतरिक कलह की खबरें आये दिन सामने आती रहती है। नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के अंदरखाने भी स्थिति कुछ ठीक नहीं है। पार्टी को 8 महीनें में दूसरा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। 

नीतीश कुमार के करीबी आरसीपी सिंह को दिसंबर 2020 में जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया था। अब जदयू के दिग्गज नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह नए राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए है। खबरों की मानें तो जदयू के अंदरखाने चल रही आंतरिक कलह के कारण आरसीपी सिंह को पद से हाथ धोना पड़ा। 

तो वहीं, दूसरी ओर कुछ लोग आरसीपी सिंह को मोदी कैबिनेट में मिली जगह को कारण बता रहे हैं। दरअसल, मोदी कैबिनेट में जदयू के कोटे से आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री बनाए गए हैं। अब इन सभी मामलों पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बयान सामने आया है, उन्होंने राजनीतिक गलियारों में चल रही बयानबाजियों पर विराम लगा दिया है।

पार्टी में नहीं है कोई विवाद

सीएम नीतीश कुमार ने कहा, हमारी पार्टी में कोई विवाद नहीं है। ललन सिंह का पार्टी से पुराना नाता है, सभी ने राष्ट्रीय पार्टी प्रमुख के रूप में उनकी नियुक्ति का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, ललन जी हमारी पार्टी के बहुत वरिष्ठ साथी हैं। शुरू से ही साथ रहे हैं। नीतीश ने कहा कि आरसीपी सिंह ने आज की बैठक में खुद ही कहा और ललन जी का प्रस्ताव भी रखा। जिसे सर्वसम्मति से सब लोगों ने उसे स्वीकार किया।

ललन सिंह ने दिया बयान

दरअसल, बिहार की राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चा तेज थी कि जदयू के अंदरखाने चल रही आंतरिक कलह के कारण आरसीपी सिंह ने अध्यक्ष पद छोड़ा, जिसके बाद पार्टी की कमान जदयू के दिग्गज नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह को सौंपी गई।

वहीं, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद का कमान संभालते ही ललन सिंह ने कहा, आरसीपी सिंह पहले पार्टी का काम देख रहे थे, उस काम को उन्होंने जहां तक पहुंचाया उसे आगे ले जाना और बिहार के गांवों व अन्य प्रदेशों तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा, सभी नेताओं और महत्वपूर्ण साथियों से विचारविमर्श के आधार पर संगठन को मजबूत किया जाएगा

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में आरसीपी सिंह ने छोड़ा पद

बताते चले कि बीते शुक्रवार को दिल्ली में हुई जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सीएम नीतीश कुमार समेत आरसीपी सिंह, केसी त्यागी, ललन सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, पार्टी के लोकसभा सांसद, राज्यसभा सांसद, राष्ट्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और राज्य इकाइयों के प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूदगी में राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने पद छोड़ा और ललन सिंह को पार्टी की कमान सौंप दी गई।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds