नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने क्यों कहा OTT की दुनिया को अलविदा? एक्टर ने कहा- अब वहां शोज देखने लायक नहीं…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 31 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के ऐसे कई एक्टर्स हैं, जिनका फिल्मों के साथ साथ सिक्का OTT प्लेटफॉर्म्स पर भी चलता है। ऐसे ही एक एक्टर हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी। OTT पर अलग अलग वेब सीरीज और फिल्मों में दमदार एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। उनकी हर सीरीज और फिल्मों को फैंस काफी पसंद करते नजर आते हैं। 

लेकिन अब वहीं नवाजुद्दीन OTT की वेब सीरीज और फिल्मों में नजर नहीं आएंगे। जी हां, आपने एकदम सही सुना। नवाज ने ओटीटी की दुनिया को अलविदा कह दिया है। अब वो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर फिल्मों और सीरीज में नजर नहीं आएंगे। नवाजुद्दीन ने ये फैसला क्यों लिया, इसके बारे में उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया। 

दरअसल, कुछ समय से नवाजुद्दीन लगातार OTT प्लेटफॉर्म और इस पर आने वाले कंटेंट पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। अब उन्होंने ओटीटी पर काम नहीं करने का ही फैसला ले लिया। एक इंटरव्यू में नवाज ने कहा कि बड़े प्रोडक्शन हाउस के लिए OTT धंधा बन गए हैं। 

इंटरव्यू में नवाजुद्दीन बोले कि अनवाश्यक शोज के लिए ये प्लेटफॉर्म डंपिंग ग्राउंड बन चुके हैं। उन पर फालतू और घटिया क्वालिटी के शोज आ रहे हैं। उनमें या तो पास ऐसे शो हैं, जो देखने लायक नहीं या ऐसे फिर पुराने शोज के सीक्वल जिनके पास कुछ भी कहने के लिए नहीं। यहां नए टैलेंट को मौका दिया जा रहा था, लेकिन अब ऐसा नहीं।  

नवाजुद्दीन आगे बोले कि मैंने जब सेक्रेड गेम्स में काम किया, तो डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने का उत्साह और चुनौती थी, लेकिन अब वो ताजगी चली गई। बड़े प्रोडक्शन हाउस और सो-कॉल्ड एक्टर्स के लिए धंधा बन गया हैं। मेकर्स को अनलिमिटेड कंटेंट बनाने के लिए पैसा दिया जाता है, जिससे क्वालिटी खत्म हो रही है। 

नवाज आगे ये भी बोले कि OTT शोज को वो अब सहन नहीं कर पा रहे, जिस वजह से वो ऐसे बेकार कंटेंट का हिस्सा नहीं बनना चाहते।  वो बोले कि  बड़े पर्दे को स्टार सिस्टम खा गया। अब हमारे पर OTT के सो-कॉल्ड स्टार्स हैं, जिन पर बॉलीवुड की तरह पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। लेकिन लोग ये भूल रहे हैं कि कंटेंट ही किंग है। वो जमाया गया, जब स्टार्स का बोलबाला था।

 बता दें कि सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज से ही नवाजुद्दीन ने ओटीटी की दुनिया में एंट्री मारी थीं। उनकी ये सीरीज काफी ज्यादा पसंद किया गया था। सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके है, जिसने लोगों के बीच काफी वाहवाही मिली। इसके अलावा नवाजुद्दीन ‘सीरियस मैन’, ‘रात अकेली है’ और ‘घूमकेतू’ में भी नजर आ चुके हैं। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds