अंबेडकर ने भारत की आजादी का श्रेय सिर्फ सुभाष चंद्र बोस और आजाद हिंद फौज को क्यों दिया?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 23 मार्च 2023, 05:30 AM Updated: 23 मार्च 2023, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जिन्होंने देश में बहुजन समाज और उच्च जाति के बीच पैदा हुए भेदभाव को खत्म करने का काम किया जिसकी वजह से उन्हें बहुजन समाज का नायक कहा गया तो वहीं एक ऐसे ही एक शख्स थे जिन्होंने भारत को आज़ादी दिलाने में अहम भूमिका निभाई और वो नायक थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस. जहाँ भारत को आज़ादी दिलाने को लेकर कई महात्मा लोगों का नाम लिया जाता है तो वहीं नेताजी सुभाष चंद्र बोस और बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर का नाम सिर्फ किताबों में हैं. जहाँ नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने जाति को कोई बड़ी समस्या नहीं बताया तो वहीं बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर ने भारत की आज़ादी का का श्रेय नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनकी आजाद हिंद फौज को दिया था और ये बात उन्होंने ये इंटरव्यू के दौरान कही थी.  

Also Read- बाबा साहेब अंबेडकर और महात्मा गाँधी के 5 विवाद, जिन्हें छिपाने का किया गया प्रयास.

सिर्फ 1 बार हुई इन दिग्गजों की मुलाकात 

नेताजी सुभाष चंद्र बॉस और बाबा साहेब डॉक्टर भीम राव अंबेडकर अपने समय के दिग्गज नेता थे. दोनों ही विदेश में पढ़े थे और इन दोनों नेताओं ने आजादी से पहले के भारत में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया. जहाँ इन दोनों के विचार अलग थे तो वहीं ये दोनों नेता दूरदर्शी भी थे और दोनों एक दूसरे के प्रशंसक भी. इन दिगगज नेताओं की सिर्फ 1 बार मुलाकात हुई और वो तारिख थी 22 जुलाई 1940, जब ये नेता एक-दूसरे मिले इन दोनों के बीच फेडरेशन को लेकर बहुत सी बातें हुईं. इसी दौरान अंबेडकर ने बोस से अनुसूचित जातियों को लेकर एक सवाल पूछा, जिसका जवाब उन्हें बहुत संतुष्टदायक नहीं लगा और जिक्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के एक भाषण में किया.

जाति को लेकर क्या थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस के विचार 

अपने एक भाषण में जाति को लेकर नेताजी में कहा कि जहां तक जाति का सवाल है, हमारे लिए ये आज कोई समस्या नहीं है, क्योंकि प्राचीन काल में जिस तरह की जाति थी, वो आज नहीं है. अब जाति, व्यवस्था का क्या अर्थ है. जाति  व्यवस्था का अर्थ है कि समाज पेशागत आधार पर कुछ समूहों में बंटा है और शादियां उन समूहों के अंदर होती हैं. आधुनिक काल में भारत में जाति के आधार पर किसी प्रकार का कोई अंतर नहीं है. किसी भी जाति का व्यक्ति कोई भी पेशा अपनाने को आजाद है. तो इस अर्थ में आज हमारे यहां जाति व्यवस्था नहीं है. फिर सवाल विवाह का रह जाता है. पुराने समय में ये प्रथा थी कि लोग अपनी जाति में विवाह करते थे. आज अंतरजातीय विवाह आम है. जाति का तेजी से लोप हो रहा है. सच्चाई तो ये है कि राष्ट्रीय आंदोलन में हम किसी व्यक्ति की जाति कभी नहीं पूछते और अपने कुछ निकटतम सहयोगियों की तो जाति भी नहीं जानते. 

बाबा साहेब ने दिया नेताजी को भारत की आजादी का श्रेय 

जहाँ जाति को लेकर सुभाष कुछ संतुष्टजनक बात नहीं कह पाए तो वहीं बाबा साहब अंबेडकर  फरवरी 1955 में फ्रांसिस वॉटसन के एक इंटरव्यू में ये साफ कहा कि भारत को आजादी शायद सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज और उनके व्यापक असर की वजह से मिली. फ्रांसिस वॉटसन से इस इंटरव्यू में बाबा साहब अंबेडकर ने कहा, ‘अंग्रेज मान कर चल रहे थे कि ब्रिटिश फौज में शामिल हिंदुस्तानी कभी भी उनके प्रति अपनी वफादारी नहीं बदलेंगे. यह अलग बात है कि द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान आईएनए के पराक्रम के किस्से सुनने के बाद ब्रिटिश फौज में शामिल भारतीय सैनिकों के मन में भी विद्रोह के स्वर फूटने लगे थे. इसके अलावा आईएनए के 40 हजार सैनिकों के भारत आने की खबर ने भी अंग्रेजों को महसूस करा दिया कि इस देश में अब उनका राज करना मुश्किल है. ये देश बदलने लगा है.

Also Read-बाबा साहेब के ‘7 हाथ’, भारत के संविधान के बनने की कहानी

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds