The Kashmir Files फिल्म के खिलाफ क्यों हैं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल?

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

11 मार्च को रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स इतिहास रच रही है। कम बजट में बनी ये मूवी 200 करोड़़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई का सिलसिला थम नहीं रहा।

हालांकि इन सबके बीच द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक ऐसा बयान दे दिया, जो जबरदस्त सुर्खियों में आ गया है। दरअसल, BJP के नेता दिल्ली में फिल्म को लगातार टैक्स फ्री करने की मांग कर रहे थे। इस बीच काफी दिनों तक केजरीवाल चुप रहे। लेकिन गुरुवार को दिल्ली विधानसभा में उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी। केजरीवाल फिल्म को लेकर प्रधानमंत्री से लेकर बीजेपी और फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को घेरते हुए फुल फॉर्म में दिखे। हालांकि उस दौरान उन्होंने जो बातें बोलीं वो कई लोगों को पसंद नहीं आई और इसके लिए केजरीवाल को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी किया जाने लगा।

केजरीवाल ने फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री को सुझाव देते हुए कहा कि वो ये फिल्म यूट्यूब पर डाल दें। केजरीवाल ने कहा कि BJP के लोग मांग कर रहे हैं कि फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया जाएं। टैक्स फ्री क्यों करा रहे हो। इतना ही शौक है तो विवेक अग्निहोत्री को बोल दो, यूट्यूब पर डाल देगा सब देख लेंगे एक दिन के अंदर।  इसके साथ ही केजरीवाल ने द कश्मीर फाइल्स फिल्म को झूठा भी बताया। 

इस साथ ही केजरीवाल ने आगे तंज कसते हुए ये भी कहा कि फिल्म का प्रमोशन करने के लिए BJP पूरे देश में इसके पोस्टर लगा रही हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडितों के नाम पर कुछ लोग करोड़ों कमा रहे हैं और तुम्हें पोस्टर लगाने का काम दे दिया। 

केजरीवाल का ये स्टेटमेंट सामने आते ही सुर्खियों में छा गया। सोशल मीडिया पर लोग इसको देकर अलग अलग रिएक्शन देने लगे। केजरीवाल के द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर दिए गए इस बयान पर ट्विटर पर #KejriwalExposed भी ट्रेंड करने लगा। । जिस दौरान सोशल मीडिया यूजर्स उन फिल्मों की लिस्ट गिनाने लगे, जिन्हें पिछले कुछ सालों में दिल्ली सरकार ने टैक्स फ्री किया। खुद केजरीवाल ने इन फिल्मों की तारीफ करते हुए लोगों से देखने की अपील तक की। इस लिस्ट में स्वरा भास्कर की नील बट्टे सन्नाटा, तापसी पन्नू की सांड की आंख और 1983 वर्ल्ड कप पर बनीं फिल्म 83 तक शामिल रहीं। लोग केजरीवाल पर निशाना साधते हुए पूछ रहे हैं कि जब वो इन फिल्मों को टैक्स फ्री कर सकते हैं, तो द कश्मीर फाइल्स से उन्हें दिक्कत क्या है?

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds