Who is Petal Gahlot: गिटार बजाने वाली ये शांत लड़की जब UN में बोली, तो पाकिस्तान की बोलती हुई बंद, जानिए कौन हैं पेटल गहलोत?

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 27 सितम्बर 2025, 05:30 AM Updated: 27 सितम्बर 2025, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Who is Petal Gahlot: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) की 80वीं बैठक में इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसने पूरी दुनिया का ध्यान खींच लिया। मौका था उस समय का जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बार फिर कश्मीर और आतंकवाद को लेकर झूठ का पुलिंदा पेश करने की कोशिश की। उन्हें शायद लगा था कि वो पुरानी स्क्रिप्ट पढ़ेंगे और दुनिया एक बार फिर उनके झूठ को सच मान लेगी। लेकिन इस बार भारत की ओर से आई एक तेजतर्रार और युवा डिप्लोमैट ने वो कर दिखाया जो पाकिस्तान को वर्षों तक याद रहेगा।

और पढ़ें: Fighter Jet MiG-21: फाइटर जेट मिग-21 की रिटायरमेंट के बाद क्या होता है? क्या आप इसे खरीद सकते हैं?

हम बात कर रहे हैं पेटल गहलोत की। 33 साल की ये भारतीय राजनयिक इस समय न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन में फर्स्ट सेक्रेटरी के तौर पर तैनात हैं। उन्होंने अपने दमदार भाषण में पाकिस्तान को उसी के शब्दों में जवाब देकर उसकी बोलती बंद कर दी।

कौन हैं पेटल गहलोत? Who is Petal Gahlot

पेटल गहलोत का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के बाद मुंबई के मशहूर सेंट जेवियर्स कॉलेज से राजनीति विज्ञान में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वो दिल्ली आईं और लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर विमेन (LSR) से राजनीति विज्ञान में मास्टर्स किया। 2015 में उन्होंने UPSC क्लियर कर भारतीय विदेश सेवा (IFS) में जगह बनाई।

डिप्लोमैसी में आने के बाद उन्होंने विदेश मंत्रालय के यूरोप वेस्ट डिवीजन, पेरिस और सैन फ्रांसिस्को जैसे अहम मिशनों में काम किया है। उनकी तेज सोच, स्पष्ट बोलने की क्षमता और आत्मविश्वास उन्हें बाकी डिप्लोमैट्स से अलग बनाता है।

संगीत से भी है खास लगाव

एक राजनयिक होने के साथ-साथ पेटल एक बेहद कलात्मक इंसान भी हैं। उन्हें गिटार बजाना और गाना गाना बेहद पसंद है। खाली समय में वो अक्सर संगीत की दुनिया में खो जाया करती हैं। उनके सोशल मीडिया पोस्ट्स से ये भी पता चलता है कि उन्हें प्रकृति से बेहद प्यार है। अपनी टीम के साथ उनका रवैया दोस्ताना रहता है, और वे डिप्लोमेसी में भी एक पर्सनल टच लेकर चलती हैं।

पाकिस्तान को सुनाया कड़वा सच

संयुक्त राष्ट्र की बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमेशा की तरह आतंकवाद और कश्मीर को लेकर भारत पर झूठे आरोप लगाए। लेकिन पेटल गहलोत ने बेहद तीखे और तथ्यों पर आधारित जवाब से पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा कर दिया।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पाकिस्तान बार-बार वही घिसा-पिटा झूठ दोहराता है। पेटल ने कहा कि पूरी दुनिया जानती है कि आतंकवाद पाकिस्तान की विदेश नीति का एक अहम हिस्सा रहा है। उन्होंने पाकिस्तान की दोहरी नीति को उजागर करते हुए कहा कि ये वही देश है जिसने 25 अप्रैल 2025 को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में जिस्टेंस फ्रंट जैसे आतंकवादी संगठन का बचाव किया था वो भी तब, जब इसी संगठन ने पहलगाम में निहत्थे पर्यटकों की हत्या की थी।

भारत की कूटनीतिक ताकत की नई पहचान

पेटल गहलोत का यह भाषण ना सिर्फ एक जवाब था, बल्कि ये दिखाता है कि अब भारत की डिप्लोमेसी सिर्फ बचाव में नहीं, बल्कि पूरी तैयारी और मजबूती के साथ फ्रंटफुट पर खेलने लगी है। उन्होंने जिस आत्मविश्वास और तथ्यों के साथ पाकिस्तान को बेनकाब किया, वह कई लोगों को प्रेरणा दे रहा है।

और पढ़ें: India at UNGA: टूटे रनवे और जले हैंगर को जीत बता रहे हैं शहबाज, UN में भारत ने कर दी बोलती बंद

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds