कौन हैं नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिनके सहारे हरियाणा फतेह करने की तैयारी में है बीजेपी

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 मार्च 2024, 05:30 AM Updated: 12 मार्च 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और उसके गठबंधन सहयोगी, दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) के बीच सीट बंटवारे को लेकर राज्य में चल रहे राजनीतिक संकट के बीच, बीजेपी के नायब सिंह सैनी मनोहर लाल खट्टर के बाद हरियाणा के नए मुख्यमंत्री बनने वाले हैं। मनोहर लाल खट्टर और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अपना इस्तीफा सौंपा, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। नायब सैनी आज शाम 5 बजे मुख्यमंत्री की शपथ लेंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीजेपी के पास मौजूद सर्वे में यह बताया गया था कि बीजेपी अगर मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में लोकसभा या विधानसभा चुनाव में जाती है तो वहां पर जाट वोटों का ध्रुवीकरण हो सकता है और वो बीजेपी के खिलाफ जा सकता है। ऐसे में बीजेपी ने जाट की बजाय पूरे ओबीसी समुदाय को साधने के लिए नायब सिंह सैनी को आगे करने की रणनीति बनाई है।

और पढ़ें: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने क्यों दिया इस्तीफा? जानें इनसाइड स्टोरी

कौन है नायब सिंह सैनी?

नायब सिंह सैनी अंबाला के मिर्जापुर माजरा के रहने वाले हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी ओबीसी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं, उनको बीते दिनों ही हरियाणा बीजेपी का प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। वो कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। उन्होंने 23 मई 2019 को सांसद के रूप में कार्यभार संभाला था। उनसे पहले बीजेपी के राजकुमार सैनी सांसद थे। नायब सिंह सैनी ने प्रदेश महामंत्री के संगठन में हरियाणा बीजेपी के सहयोगी के रूप में साल 1996 से लेकर 2000 तक काम किया है। इसके बाद साल 2002 में युवा मोर्चा बीजेपी अंबाला से जिला महामंत्री बने थे।

फिर, 2005 में, उन्होंने अंबाला में युवा मोर्चा बीजेपी के जिला अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 2009 में, नायब सिंह सैनी ने बीजेपी किसान मोर्चा हरियाणा के राज्य महासचिव के रूप में कार्य किया। इसके अलावा उन्होंने 2009 में अंबाला के नारायणगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन कुल 1,16,039 वोटों में से 3,028 वोट हासिल कर रामकिशन गुर्जर से हार गए थे। इसके बाद 2012 में बीजेपी अंबाला के जिला अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद 2014 में वह नारायण गढ़ विधानसभा के लिए विधायक चुने गए। फिर 2016 में वह हरियाणा सरकार में राज्य मंत्री रहे। 2019 में, उन्हें कुरूक्षेत्र से सांसद चुना गया। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें हरियाणा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।

‘खट्टर के करीबी हैं नायब सिंह सैनी’ 

सैनी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र भी माना जाता है। सैनी का संगठन में अच्छा खासा प्रभाव भी माना जाता है। जब 2019 में सैनी सांसद चुने गए, तो बीजेपी ने न केवल हरियाणा की सभी दस लोकसभा सीटें जीतीं, बल्कि उसके उम्मीदवारों ने विपक्ष को भारी बहुमत से हराया।

और पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: राजनीतिक पार्टियां ऑनलाइन प्रचार पर खर्च कर रही हैं करोड़ों रुपये, मायावती का खर्च सुनकर हंसी नहीं रोक पाएंगे !

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds