'कपड़े उतारों और…' The Kashmir Files के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री पर जब लगे थे गंभीर आरोप! जानिए पूरा मामला…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 21 मार्च 2022, 05:30 AM Updated: 21 मार्च 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

1990 कश्मीरी से पंडितों के पलायन पर बनीं फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ इस वक्त जबरदस्त सुर्खियों में छाई हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स पब्लिक के द्वारा मिल रहा है। दर्शक फिल्म से इमोशनली कनेक्ट कर रहे हैं और 1990 में कश्मीरी पंडितों के साथ जो कुछ हुआ, उसकी कहानी बड़े पर्दे पर देखकर भावुक हो रहे है। कम लागत में बनी ये फिल्म जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है। फिल्म की कमाई लगातार बढ़ती ही चली जा रही है। 

इस दौरान फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री भी काफी ज्यादा सुर्खियों में हैं। लोग कश्मीरी पंडितों की दर्दनाक कहानी से दुनिया को यूं रूबरू कराने के लिए विवेक के काम को काफी सराहते हुए नजर आ रहे हैं। आम लोगों से लेकर तमाम सेलिब्रिटीज से लेकर पॉलिटिशन तक उनकी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे है। आज जो विवेक अग्निहोत्री इतनी सुर्खियां बटोर रहे है, उनका कई बार नाता विवादों से भी जुड़ चुका है। 

विवेक मीटू के आरोपों में तक घिर चुके हैं। उन पर ये आरोप किसी और ने नहीं तनुश्री दत्ता ने ही लगाए है। वहीं तनुश्री जिन्होंने बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट की शुरुआत की और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर पर भी गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। तनुश्री दत्ता ने आरोप लगाया था कि शूटिंग के दौरान विवेक अग्निहोत्री ने उन्हें कपड़े उतार कर नाचने के लिए कहा था। 

तनुश्री दत्ता ने बताया था कि ये वाक्या साल 2005 में आई उनकी डेब्यू फिल्म ‘Chocolate: Deep Dark Secrets’ की शूटिंग के दौरान हुआ था। एक्ट्रेस के बताया था कि एक सीन में इरफान खान को मुझे देखकर फेस एक्सप्रेशन देना था। तब फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मुझे कहा था कि ‘कपड़े उतार कर नाचो’, जबकि मैं उस सीन में थी भी नहीं।  तनुश्री दत्ता ने कहा कि वो चाहते थे कि मैं कपड़े उतारकर नाचूं, जिससे इरफान मेरे इशारे देखकर अपना फेस एक्सप्रेशन दें।

तनुश्री ने कहा कि उनकी इस बात ने मुझे हैरान करके रख दिया। मैं उन्हें कुछ जवाब देती उससे पहले ही इरफान खान ने टोका और कहा कि ये आप क्या कह रहे हैं, उन्हें ऐसा करने की जरूरत नहीं। मुझे एक्टिंग आती है। उन्होंने बताया कि सुनील शेट्टी भी वहां मौजूद थे। वो भी विवेक अग्निहोत्री पर इस बात के लिए भड़क उठे थे। सुनील शेट्टी ने कहा कि ‘मैं आऊं क्या वहां इशारा देने के लिए?’ तनुश्री ने कहा था कि इंडस्ट्री में इरफान खान और सुनील शेट्टी जैसे अच्छे लोग भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मामले में तनुश्री ने विवेक के खिलाफ FIR भी दर्ज कराई थी। 

हालांकि विवेक अग्निहोत्री ने अपने ऊपर लगाए गए इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था। विवेक ने कहा था कि तनुश्री दत्ता ने जानबूझकर पब्लिसिटी हासिल करने के लिए ये आरोप लगाए हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds