Aryan और Ananya के बीच 'गांजे के जुगाड़' को लेकर हुई थी बातचीत, सामने आई वो चैट्स!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 22 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 22 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड के ड्रग्स मामले को लेकर हंगामा थमने का नाम नहीं ले रहा। पिछली बार जब सुशांत की मौत के बाद ड्रग्स का एंगल निकलकर सामने आया था, तब रिया चक्रवर्ती समेत तमाम कई एक्ट्रेस भी इसमें फंसी थीं। अब ड्रग्स मामले की आंच स्टारकिड पर आई है। 

शिकंजे में आई अनन्या भीं

सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान तो इस मामले में काफी बुरी तरह फंसे हुए है। वहीं केस से नया नाम अनन्या पांडे का भी जुड़ चुका है। लगातार दूसरे दिन ड्रग्स मामले में NCB अनन्या से पूछताछ कर रही है। 

ऐसा बताया जा रहा है कि आर्यन के साथ अनन्या के कुछ व्हाट्सऐप चैट NCB के हाथ लगे, जिसके बाद एक्ट्रेस इस केस में फंस गई। आर्यन और अनन्या के बीच वो ड्रग्स को लेकर व्हाट्सऐप पर क्या चैट हुई थी, उससे जुड़ी कुछ जानकारियां भी अब मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आ गई हैं…

‘मैं गांजा अरेंज करा दूंगी’ 

रिपोर्ट्स के मुताबिक आर्यन और अनन्या पांडे के बीच गांजे को लेकर चैट हुई थी। रिपोर्ट्स जो दावा कर रही हैं उसके अनुसार आर्यन ने अनन्या से पूछा था कि क्या उनके पास गांजा है? जिस पर अनन्या ने जवाब देते हुए कहा था कि वो अरेंज करा देगीं। 

वहीं बताया ये भी जा रहा है कि जब NCB ने इन चैट्स को लेकर अनन्या से सवाल जवाब किए थे, तो एक्ट्रेस ने ये कह दिया कि  मैं सिर्फ मजाक कर रही थी। वहीं जब NCB ने लगातार सवाल पूछे, तो उन्होंने ये जवाब दिया कि जो भी बातचीत उनकी आर्यन संग हुई, वो केवल सिगरेट को लेकर थीं। अनन्या ने कहा कि ड्रग्स को लेकर उनके बीच कोई बातचीत नहीं हुई। वहीं इस दौरान अनन्या से ड्रग्स लेने की बात पूछी गई, तो इस पर उन्होंने साफ तौर पर इनकार कर दिया। 

NCB के हाथों भले ही अनन्या और आर्यन के बीच हुई ड्रग्स से जुड़ी चैट लगी हो और इसमें गांजा अरेंज कराने की बात भी सामने आई,लेकिन कहा ये भी जा रहा है कि एजेंसी को ऐसे कोई पक्के सबूत हाथ नहीं लगे, जिससे पता चले कि उन्होंने आर्यन के लिए असल में ड्रग्स अरेंज कराए थे या फिर नहीं। NCB के पास ऐसी चैट और भी हैं। हालांकि मामले में अब तक अनन्या को आरोपी नहीं बनाया गया। 

सुहाना हैं अनन्या की बेस्ट फ्रेंड

बता दें कि शाहरुख खान और चंकी पांडे अच्छे दोस्त हैं। वहीं उनके बच्चों यानी आर्यन, सुहाना और अनन्या के बीच भी काफी करीबी दोस्ती है। वो अक्सर साथ पार्टीज वगैरह करते नजर आते रहते हैं। कई पार्टीज में अनन्या और सुहाना के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग भी देखने को मिली है। अब अनन्या और आर्यन दोनों ही ड्रग्स मामले में विवादों में घिरे हैं। आर्यन की मुश्किलें काफी ज्यादा बढ़ी हुई है, क्योंकि वो पिछले कई दिनों से जेल में बंद है। हाल ही में मुंबई के एक कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। आर्यन को अब बॉम्बे हाईकोर्ट से बेल मिलने की उम्मीद है।  

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds