सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए #ModiMuderingFarmers की क्या है वजह? लोगों ने इस पर दिए कैसे रिएक्शन? जानें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जनवरी 2021, 12:00 AM Updated: 06 जनवरी 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

किसानों का मुद्दा इस वक्त जोरों पर है। सरकार और किसानों के बीच कृषि कानूनों के मसले पर आठवें दौर की बात तो खत्म हो गई, लेकिन इस बार भी कोई नतीजा नहीं निकल पाया। कृषि कानूनों को किसान वापस लेने की मांग पर अब भी अड़े हैं लेकिन इस बातचीत के बीच जो सबसे दर्दनाक बात सामने आई है वो है आदोलनरत किसानों कि मौत।

 जी हां, दिल्ली बॉर्डर पर किसान मर रहे हैं लेकिन इन किसानों का हौसला कम नहीं हो रहा है और ये बिना हिम्मत हारे बॉर्डर पर डटे हैं। इस किसानों की मौत का जिम्मेदार कौन है, आखिर इन मौतों का जवाब कौन देगा। ये सवाल तो मन में उठते होंगे आपके हमारे, लेकिन सोशल मीडिया के इस दौर में सवाल जवाब ट्वीट पर भी किया जा रहा है।

दरअसल, #ModiMurderingFarmers ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा। जानते है इस ट्रेंडिंग के साथ लोग किस तरह के रिएक्शंस दे रहे हैं।

#ModiMurderingFarmers का ट्रेंड करना थोड़ा अजीब है क्योंकि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस तरह की ट्रेंडिग कई सवाल खड़े करता है। तब जब किसान देश की राष्ट्रीय राजधानी के बॉर्डर पर कड़कड़ाती और कंपकंपाती ठंड में दिन-रात अड़े हुए हों केंद्र के लाए तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को मनवाने के लिए।

खैर देखते हैं क्या कह रहे हैं ट्विटर पर लोग #ModiMurderingFarmers के जरिए।

एक यूजर बाबा बख्तावर लिखते हैं- ‘सरकार द्वारा और कितने किसान मारे जाएंगे?#ModiMurderingFarmers’। इस ट्वीट के साथ यूजर एक फोटो भी पोस्ट करते हैं जिसमें कई लोगों के चेहरे दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए #ModiMuderingFarmers की क्या है वजह? लोगों ने इस पर दिए कैसे रिएक्शन? जानें... — Nedrick News

वहीं वीरा कौर ब्रार लिखते हैं- ‘वो सिर्फ अपनी जमीन बचाने के लिए नहीं लड़ रहे, बल्कि वो संविधान को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। भारतीय किसान मोदी सरकार के हाथों पीड़ित हैं। वो इतनी ठंड में बैठे हैं।’ इस दौरान उन्होनें संयुक्त राष्ट्र को भी ट्वीट में टैग करके किसानों का साथ देने की अपील की।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए #ModiMuderingFarmers की क्या है वजह? लोगों ने इस पर दिए कैसे रिएक्शन? जानें... — Nedrick News

लखविंदर सिंह लिखते हैं- ‘मोदी आपको इस पर ध्यान देने की जरूरत है। हर जान की कीमत होती है।’

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए #ModiMuderingFarmers की क्या है वजह? लोगों ने इस पर दिए कैसे रिएक्शन? जानें... — Nedrick News

पंजाबली नाम के एक यूजर अपने ट्वीट में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जिक्र करते हुए लिखा- ‘आदरणीय मनमोहन सिंह जी, आप कब किसानों का साथ देने के लिए आगे आएंगे? कृप्या जल्दी आए..किसानों को आपके समर्थन की सख्त जरूरत है।’ इसके अलावा उन्होंने अपने इस ट्वीट में मनमोहन सिंह और गुरशरण कौर जैसे लोगों को टैग भी किया।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुए #ModiMuderingFarmers की क्या है वजह? लोगों ने इस पर दिए कैसे रिएक्शन? जानें... — Nedrick News

सोशल मीडिया के दौर में ट्वीट्स का दौर तो जारी रहेगा लेकिन सवाल वही है कि सरकार कब एक पुख्ता कदम उठाएगी इन आंदोलनरत किसानों के लिए जिनमें कई तो अब इस दुनिया में भी नहीं रहे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds