1400 सालों में मक्का में जो आज तक नहीं हुआ, वो 2022 में कैसे हो गया? जानिए ये पूरी खबर!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 जुलाई 2022, 05:30 AM Updated: 25 जुलाई 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आज कल एक गैर मुस्लिम के पवित्र मक्का (Mecca) यात्रा पर जम कर बवाल मचा हुआ है। जिसे लेकर दुनियाभर के मुस्लिम काफी नाराज हो गए हैं। दरअसल इजरायल के एक यहूदी पत्रकार ने सउदी अरब के पवित्र शहर मक्का से रिपोर्टिंग की। जिसके बाद पूरे दुनिया में यह विवाद खड़ा हो गया। आपको बता दें, कि मक्का में गैर मुसलमानों का जाना सख्त मना है। इजराइल में प्रसारित होने वाले चैनल 13 ने इस पत्रकार द्वारा बनाए गए पूरे यात्रा की रिपोर्ट प्रसारित की थी।

वीडियो रिपोर्ट में चैनल के वर्ल्ड न्यूज़ एडिटर गिल तमारी कार से पूरा शहर घूम रहे हैं और मक्का की महत्वपूर्ण जगहों के बारे में बताते हुए दिख रहे हैं। वीडियों में यह साफ दिख रहा है कि ‘तमारी शहर का सबसे प्रसिद्ध जगह मक्का गेट से गुजरते हैं जहां से मक्का शहर की सीमा शुरु होती है। यहां पर गैर मुसलमानों का प्रवेश वर्जित है’। इसके आलावा पत्रकार तमारी माउंट अराफात पर सेल्फी लेते हैं, जहां पर हज के लिए बड़ी तदाद में हाजी इकट्ठा होते हैं।

इजराइली चैनल और पत्रकार ने माफी मांगी

1400 सालों में मक्का में जो आज तक नहीं हुआ, वो 2022 में कैसे हो गया? जानिए ये पूरी खबर! — NEDRICK NEWS

इस मामले पर विवाद बढ़ता देख चैनल 13 ने इस माफी मांग ली। लेकिन अपने पत्रकार गिल तमारी के इस रिपोर्टिंग की भी तारिफ की और कहा कि हमारे वर्ल्ड न्यूज एडिटर गिल तमारी की मक्का यात्रा एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसका उद्देश्य मुस्लिमों की भावनाएं आहत करना नहीं था। चैनल ने बयान में कहा – अगर इससे किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो हमें खेद है। स्पष्ट कर दें कि जिज्ञासा पत्रकारिता के पेशे की आत्मा है। पत्रकारिता के सिद्धांत हैं कि कहीं से भी घटनाओं का दस्तावेजीकरण किया जा सकता है। इस यात्रा के बाद पत्रकार गिल तामरी ने भी माफ़ी मांगी है और कहा है कि ‘वे धार्मिक सहिष्णुता को बढ़ावा देने के लिए मक्का और इस्लाम की सुंदरता दुनिया को दिखाना चाहते थे। 

मक्का में गैर-मुस्लिमों का प्रवेश मना 

मक्का (Mecca) और मदीना (Madina) पर गैर मुसलमानों के प्रवेश पर रोक है। यदि वहां ऐसा किसी को प्रवेश करते हुए पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जा सकता है या तो उसे जुर्माना सहित डिपोर्ट भी किया जा सकता है। मक्का मुसलमानों की सबसे पवित्र जगह है। जहां पर केवल इस्लाम दर्म को मानने वाले लोग ही जा सकते हैं। बता दें, मक्का में जाने के लिए एक विशेष परमिट की आवश्यकता पड़ती है। जिसे काफी जांच पड़ताल के बाद बनाया जाता है। जो इस बात का सबूत होता है कि इस जगह पर जा रहा व्यक्ति मुस्लिम है। लोगों का ऐसा मानना है कि यदि कोई गैर मुस्लिम इस जगह पर आता है तो इस पाक जगह की पवित्रता नष्ट हो जाएगी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds