2022 में मचेगा धमाल: इस शानदार Web Series के सीक्वल होंगे रिलीज, देखने के लिए लिस्ट कर लें तैयार!

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_meta]

2 सालों में कोरोना ने थिएटर्स में मूवीज देखने का मजा तो किरकिरा कर ही दिया। ऐसे में लोग अपने एंटरटेनमेंट के लिए अब OTT प्लेटफॉर्म्स का सहारा लेने लगे हैं। कुछ समय में OTT प्लेटफॉर्म्स का क्रेज काफी बढ़ा है और बढ़े भी क्यों ना? आजकल OTT पर एक से एक शानदार फिल्में और वेब सीरीज जो आती हैं। 

ये नया साल यानी 2022 भी वेब सीरीज के लिहाज से काफी शानदार होने वाला है। इस साल आपको ऐसी कुछ वेब सीरीज के सीक्वल देखने को मिल सकते हैं, जो सुपरहिट साबित हुई। लिस्ट में एक से बढ़कर एक कई वेब सीरीज के नाम शामिल हैं। तो ऐसे में आइए नजर डालते हैं ऐसी कुछ सुपरहिट वेब सीरीज के नामों पर जिनके सीक्वल आपको इस साल देखने को मिल सकते हैं…

पंचायत-2 

लिस्ट में सबसे पहला नाम है पंचायत वेब सीरीज ( Panchayat Season 2 Web Series ) का। अमेजन प्राइम पर पंचायत सीरीज 2020 में आई थी, जिसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता और रघुवीर यादव ने लीड रोल निभाया था। ये सीरीज लोगों को काफी पसंद आई थी। सीरीज में जितेंद्र की एक्टिंग को भी लोगों ने खूब पंसद किया। अब इस सीरीज का सीक्वल यानी पंचायत 2 2022 में रिलीज की जा सकती है।

दिल्ली क्राइम-2 

दिल्ली के मशहूर निर्भया कांड पर बनी दिल्ली क्राइम ( Delhi Crime Season 2 Web Series ) का सीक्वल भी इस साल की उम्मीद है। सीरीज का पहला पार्ट साल 2019 में आया था। ये वेब सीरीज इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भी काफी तारीफें बटोर चुकी हैं। दिल्ली क्राइम को बेस्ट ड्रामा सीरीज का International Emmy Award भी मिला था। अब फैंस इस वेब सीरीज के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतेजार में है, जो इस साल आ सकता है। 

असुर-2 

बरुण सोबती, अरशद वारसी स्टारर वेब सीरीज वूट की वेब सीरीज ‘असुर’ ( Asur Season 2 Web Series ) के पहले सीजन को लोगों ने भरपूर प्यार दिया था। उम्मीद है कि इस सीरीज का दूसरा पार्ट 2022 में आ सकता है। फिलहाल इसकी शूटिंग चल रही है। 

आश्रम-3 

लिस्ट में अगला नाम बॉबी देओल की वेब सीरीज का आश्रम का है। इस सीरीज के अब तक दो पार्ट आए हैं, जिनको लोगों ने काफी पसंद किया। फैंस इंतेजार में हैं आश्रम के तीसरे पार्ट में। जो 2022 में खत्म हो सकता है। आश्रम-3 ( Aashram Season 3 Web Series ) के इस साल के मिड यानी जून-जुलाई में रिलीज होने की उम्मीदें हैं।

जामताड़ा-2 

Netflix की वेब सीरीज जामताड़ा- सबका नंबर आएगा का दूसरा सीजन भी  2022 में आएगा। सीरीज के पहले सीजन को लोगों ने खूब पसंद किया था। जामताड़ा में अमित सियाल, दिब्येंदु भट्टाचार्य, स्पर्श श्रीवास्तव, जैसे कई किरदार लीड रोल में दिखे थे। अब इस साल जामताड़ा ( Jamtara: Sabka Number Ayega Season 2 Web Series ) का दूसरा पार्ट लोगों को देखने मिल सकता है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds