अगले कुछ दिनों तक कैसे रहेगा मौसम का मिजाज? जानें दिल्ली समेत अन्य राज्यों का हाल…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जनवरी 2021, 05:30 AM Updated: 06 जनवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

शीतलहर का प्रकोप उत्तर भारत के कई राज्यों में इस कदर जारी है कि जीवन अस्तव्यस्त हो गया है। तो वहीं राजधानी दिल्ली और एनसीआर में बारिश के कारण भी ठंड का प्रकोप बढ़ गया है। इस बढ़ रहे ठंड के बीच मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि उत्तर भारत में जनवरी के महीने में आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।

रविवार को हुई कई राज्यों में तेज बारिश

 बीते रविवार को दिल्ली एनसीआर के कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई। कई इलाकों में बिजली की गरज के साथ तेज बारिश हुई। दिल्ली के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले, नोएडा के साथ ही हरियाणा के कुछ इलाके में तेज बारिश हुई। दिल्ली में हुई बारिश का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि सूरज के दर्शन दोपहर के वक्त भी नहीं हुए।


कब मिलेगी ठंड और बारिश से राहत?

 बीते दिन स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी की तरफ से कहा गया कि तेज बारिश की संभावना आने वाले 48 घंटों में भी है। दरअसल मौसम विभाग यानि कि IMD ने पहले ही कहा था कि दिल्ली-एनसीआर में साल के पहले सप्ताह में ठंड के बीच बारिश होगी। दिल्ली में साल के पहले तो घना कोहरा रहा तो वहीं फिर आगे के दिन में बारिश हुई और बादल छाए रहे। ऐसी संभावना है कि बारिश और बादलों का सिलसिला 6-7 जनवरी तक जारी रहने वाला है।

वहीं स्काईमेट वेदर के मुख्य मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने जानकारी दी कि दिल्ली के सफ़दरजंग में 39 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो कि पिछले एक दशक में जनवरी में सबसे अधिक है। साथ ही पलावत ने अगले 48 घंटों के दौरान तेज बारिश की आशंका के लिए अलर्ट किया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि 173.2 मिमी का रिकॉर्ड साल 1985 में बारिश ने बनाया था।

मौसम विभाग की तरफ से मौसम को लेकर जिस तरह के अनुमान लगाए गए हैं उसके मुताबिक सोमवार को बादल छाए रहेंगे, हल्की से मध्यम बारिश या फिर 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गरज-चमक के साथ चलने वाली हवाओं का अनुमान लगाया है। कुछ जगहों पर तो ओलावृष्टि होने की भी संभावना जाहिर की गई है। वहीं सोमवार को मैक्सिमम 18 डिग्री सेल्सियस टेंप्रेचर और मिनिमम 10 डिग्री सेल्सियस टेंप्रेचर रहने के आसार हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds