लखनऊ की थप्पड़ गर्ल के बाद अब घूंसा Boy हो गया Viral… सरेराह युवती को बुरी तरह पीटा, लगाए ये आरोप!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 15 सितम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 15 सितम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

उत्तर प्रदेश की लखनऊ थप्पड़ गर्ल तो याद होगी ही, जिसने कैब ड्राइवर के साथ विवाद होने पर उसे बीच सड़क पर खूब पीटा था। उसे सबके सामने कई थप्पड़ मारे थे। ये मामला कई दिनों तक सुर्खियों में छाया रहा। लखनऊ की थप्पड़ गर्ल के बाद अब वहीं से एक और थप्पड़कांड का ऐसा ही मामला सामने आया है। 

लेकिन इस बार कहानी में एक ट्विस्ट है। वो ट्विस्ट ये कि अब कोई लड़की नहीं लड़के को पीट रही, इस बार उल्टा हो रहा है। एक युवक सरेआम युवती को बेरहमी से पीटते हुए नजर आ रहा है। शख्स ने युवती को थप्पड़ के साथ साथ कई घूसे भी मारे। 

सोशल मीडिया पर इस पूरी घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखने को मिल रहा है कि एक शख्स युवती को बुरी तरह से पीट रहा है। इस दौरान वहां आसपास काफी भीड़ जमा हो जाती है। तब युवती लोगों से मदद करने की गुहार भी लगाती हुई नजर आती है। उस दौरान कुछ लोग फोन में इसका वीडियो बनाना शुरू कर देते हैं, तो कुछ इसका विरोध करने के लिए भी आगे आते है। बाद में एक युवक आगे आकर लड़की को बचाता है। 

मामला लखनऊ के चारबाग मेट्रो स्टेशन के बाहर का बताया जा रहा है। युवक का आरोप है कि युवती ने उस पर आपत्तिजनक कमेंट किया था। जब उसने विरोध किया, तो इस पर युवती गाली-गलौज की। इस वजह से उसने उसके साथ मारपीट की। घटना सोमवार शाम की बताई जा रही है। सोशल मीडिया पर इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने युवक को मारपीट के मामले में गिरफ्तार कर लिया। युवक की पहचान पानदरीबा के रहने वाले उज्जवल हांडा के रूप में हुई। वहीं युवती की तलाश पुलिस अभी कर रही है। इस मामले में उसकी तरफ से अभी तक कोई भी शिकायत नहीं दर्ज कराई गई। 

 सोशल मीडिया पर युवती को थप्पड़ घूसों से मारते हुए इस शख्स का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। लोग इसको लेकर लखनऊ पुलिस पर भी सवाल उठाते नजर आ रहे हैं। लोग कहते नजर आ रहे हैं कि पुलिस ने अब तक कैब ड्राइवर को थप्पड़ मारने वाली थप्पड़ गर्ल प्रियदर्शनी को भी अरेस्ट नहीं किया कि इस बीच एक और ऐसी घटना लखनऊ में घट गई।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds