वरुण का जबरा फैन: वेन्यू पर एक्टर के लिए खास गिफ्ट लेकर पहुंचा शख्स, थी ये ख्वाहिश, लेकिन…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 25 जनवरी 2021, 05:30 AM Updated: 25 जनवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

एक्टर वरुण धवन अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ आखिरकार शादी के बंधन में बंध ही गए हैं। बीते दिन 24 जनवरी को वरुण ने नताशा के साथ अलीबाग में शादी रचाई। बॉलीवुड में लंबे वक्त के बाद किसी बड़े स्टार की शादी हुई। इस ग्रैंड वेडिंग पर हर किसी नजरें थीं। लेकिन कोरोना महामारी के दौर में कुछ खास रिश्तेदार और दोस्त ही इस शादी में शामिल हुए।

शादी में पहुंचा एक खास फैन

वरुण और नताशा की वेडिंग लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं और सोशल मीडिया पर इस क्यूट कपल की तस्वीरें भी खूब वायरल हो रही हैं। वरुण की शादी से जुड़ा एक और किस्सा सामने आया है। वरुण की शादी के वेन्यू पर उनका एक जबरा फैन स्पेशल गिफ्ट लेकर वहां पहुंच गया।

देखा चाहता था ये खास गिफ्ट

जी हां, वरुण का एक बड़ा फैन शादी के दिन वेन्यू के बाहर पहुंच गया। इस दौरान वो अपने हाथों से बनाए गए वरुण के ढेरों स्कैच भी लेकर आया था। वरुण के इस फैन का नाम शुभम बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शुभम एक्टर वरुण धवन के बहुत बड़े फैन है। वो 8 सालों से वरुण की सारी फिल्म देखते आ रहे हैं और उनको बहुत पसंद करते हैं। वरुण की शादी के दिन शुभम मुंबई के प्रभादेवी एरिया से गिफ्ट देने के लिए वेन्यू पर पहुंचे।

शुभन वरुण के लिए अपने हाथों से बनाए गए स्कैच लेकर आए थे। एबीपी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक 15 साल से शुभम वरुण के लिए वरुण के स्कैच बना रहे है। वो इनमें से कुछ स्कैच वरुण को शादी के गिफ्ट के तौर पर देना चाहते थे। हालांकि ये संभव नहीं हो पाया। क्योंकि कोरोना के चलते शुभम को अंदर जाने की इजाजत नहीं मिल पाई। हालांकि शुभम का कहना है कि वो फिर भी दुखी नहीं है और अगली बार वरुण से मिलने की कोशिश करेंगे।

बना चुका है वरुण के इतने स्कैच

बता दें कि एक बार शुभम को वरुण से मिलने का मौका मिल पाया है। 2018 में शूटिंग के दौरान वो एक्टर से मिले थे। इस दौरान भी शुभम ने वरुण को कुछ स्कैच गिफ्ट किए थे। शुभम वरुण के अलग-अलग लुक में स्कैच बनाते रहते हैं। वो अब तक एक्टर के कुल 96 स्कैच बना चुके हैं।

नताशा दलाल एक फैशन डिजाइनर हैं। वरुण और वो बचपन से दोस्त थे, लेकिन अब ये दोनों जीवनसाथी बन गए। वैसे तो अगर कोरोना काल नहीं होता तो पिछले साल ही वरुण और नताशा ने शादी कर ली होती। लेकिन अब 2021 में फाइनली ये क्यूट कपल एक-दूजे का हो ही गया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds