अब ऐप से होगी बारिश भी कंट्रोल? उत्तराखंड के मंत्री ने किया दावा, वीडियो वायरल होने पर जमकर उड़ा मजाक!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 31 अगस्त 2021, 05:30 AM Updated: 31 अगस्त 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पहाड़ों का शहर उत्तराखंड अपनी प्राकृतिक खूबसूरती के लिए मशहूर है। लेकिन साथ ही यहां पर होने वाली आपदाएं भी अक्सर चर्चाओं में रहती है। खासतौर पर बारिश के मौसम में उत्तराखंड में ऐसी घटनाएं बढ़ जाती है। इस दौरान यहां लैंडस्लाइड, बादल फटने की घटनाएं आम हो जाती है, जिसमें कई लोगों की जान भी जाती है।

मंत्री का अजीबो-गरीब बयान

वहीं इस बीच उत्तराखंड सरकार के मंत्री धन सिंह रावत ने एक ऐसा अजीब बयान दे दिया, जो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का हिस्सा बन गया है। दरअसल, उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन पुनर्वास मंत्री धन सिंह रावत ने ऐप के जरिए बारिश को कंट्रोल करने की बात कही है। उन्होंने दावा किया है कि एक ऐसा ऐप है, जिसके जरिए बारिश को कम-ज्यादा, आगे-पीछे किया जा सकता है। 

बारिश को कम-ज्यादा, आगे-पीछे करने की कही बात

दरअसल, सोशल मीडिया पर मंत्री धन सिंह रावत का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो कहते नजर आ रहे हैं- ‘IIT रुड़की को हमने जोड़ा है। हमारे जो अनुसंधान केंद्र हैं, उनको भी जोड़ा है और 3-4 लोगों को जोड़ा है। वो ये तय करेंगे कि किस क्षेत्र में कितनी आपदा आने वाली है, जिससे हम पहले ही लोगों को अलर्ट कर देंगे। अपनी मशीनरी को अलर्ट कर देंगे वो PWD का हो या सिंचाई विभाग का, चाहे जो  भी हो।’

आगे धन सिंह रावत कहते नजर आए- ‘अब तो ऐसा एक ऐप भी आ रहा है, जो ये कह रहा है कि अगर कहीं पर बारिश होती है, तो उसे थोड़ा कम-ज्यादा, आगे-पीछे किया जा सकता है। भारत सरकार को मैं प्रेजेंटेशन दिखाऊंगा। अगर इजाजत मिलती है, तो कई राज्यों के लिए काफी अच्छा होगा।’

उड़ रहा जमकर मजाक

उत्तराखंड के मंत्री धन सिंह रावत का ये वीडियो सामने आने के बाद इन बातों को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उनके जमकर मजे लेते नजर आ रहे हैं। बारिश को कंट्रोल करने की बात पर कुछ लोग मंत्री का मजाक उड़ा रहे हैं। 

पूर्व IAS सूर्य प्रताप सिंह ने एक ट्वीट करते हुए कहा- ‘बारिश को आगे पीछे करने वाला एप (App) खोज लिया,मंत्री जी ने। विंड टरबाइन से पानी और ऑक्सीजन व नाली से गैस के बाद ये नवीन खोज सामने आई।’ 

अब ऐप से होगी बारिश भी कंट्रोल? उत्तराखंड के मंत्री ने किया दावा, वीडियो वायरल होने पर जमकर उड़ा मजाक! — NEDRICK NEWS

ट्विटर पर तमाम यूजर भी मंत्री की वीडियो शेयर करते हुए मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ‘APP के जरिए बारिश कम ज्यादा कर सकते है। उत्तराखंड के BJP मंत्री धन सिंह रावत। आखिर कौन है ये लोग? कहां से आते हैं ये लोग?’

अब ऐप से होगी बारिश भी कंट्रोल? उत्तराखंड के मंत्री ने किया दावा, वीडियो वायरल होने पर जमकर उड़ा मजाक! — NEDRICK NEWS

एक अन्य यूजर ने कहा- ‘उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत जी एक ऐसा ऐप लेकर आने वाले हैं जिससे बारिश आगे पीछे ऊपर नीचे कर सकते हैं । बीजेपी के पास होनहार मंत्रियों की कमी थोड़े ही है।’

अब ऐप से होगी बारिश भी कंट्रोल? उत्तराखंड के मंत्री ने किया दावा, वीडियो वायरल होने पर जमकर उड़ा मजाक! — NEDRICK NEWS

अब ऐप से होगी बारिश भी कंट्रोल? उत्तराखंड के मंत्री ने किया दावा, वीडियो वायरल होने पर जमकर उड़ा मजाक! — NEDRICK NEWS

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds