Urvashi Rautela troll: क्या है सच उर्वशी रौतेला के मंदिर का, पंडितों ने कहा पागल हो गई

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Urvashi Rautela Troll: अभी कुछ समय पहले अभिनेत्री उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) साउथ सुपरस्टार नंदमूरी (nandamuri) के साथ फिल्म डाकू महाराज के एक गाने में अपने मूव्स के लिए काफी ट्रोल हो रही थी, नतीजा ये हुआ कि साउथ के स्टार उर्वशी से दूरी बनाने लगे थे, यहां तक कि फिल्म के प्रोमोज पर भी उर्वशी को अलग-थलग कर दिया गया, उर्वशी के साथ हुए इस बिहेवियर के वीडियोज सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहे थे। लेकिन ऐसा लगता है कि जैसे उर्वशी रौतेला को साउथ स्टार्स की अनदेखी से कोई खास फर्क नहीं पड़ा है, तभी तो उर्वशी ने खुद को साउथ स्टार्स की ही तरह देवी बना कर पूजने का ऐलान कर दिया है। इतना ही नहीं उर्वशी ने तो अपने नाम का मंदिर होने तक का भी दावा किया है। क्या है इन दावों की सच्चाई, जानते है।

क्या है पूरा मामला

उर्वशी अभी हाल ही में यूट्यूबर सिध्दार्थ कानन के पॉडकास्ट में दावा करती दिखी कि उत्तराखंड में उर्वशी के नाम का मंदिर है। जिसमे सालों से उनके लिए पूजा हो रही है। सिध्दार्थ ने बड़ी हैरानी से उर्वशी से दुबारा वहीं सवाल किया था कि क्या वो उर्वशी रौतेला का मंदिर है, जिस पर उर्वशी ने कहा कि उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम से एक किलोमीटर की दूरी पर बामड़ी गांव में उर्वशी मां का मंदिर है, जहां लोग उर्वशी रौतेला की पूजा करते है।

और पढ़े: गौरी खान के रेस्टोरेंट में परोसा जा रहा है नकली पनीर? यूट्यूबर का चौंकाने वाला खुलासा.

उर्वशी के दावे का सच

उर्वशी रौतेला के इस दावे का नतीजा ये हुआ कि बद्रीनाथ मंदिर के ब्रह्म कपाल तीर्थ पुरोहित सोसायटी ने खुल कर उर्वशी रौतेला को खरी खोटी सुनाई। उन्होंने उर्वशी को अज्ञानी कहते हुए एक बयान जारी किया है जिसके अनुसार वो मंदिर कोई हिरोइन का नहीं बल्कि देवी सती का मंदिर है। उर्वशी माता भगवान विष्णु जी की जांघो से उत्पन्न हुई थी। वो यहां के लोगों की कुलदेवी है। एक अभिनेत्री को इस तरह के खोखले दावे नहीं करने चाहिए। हम इसकी पूरी निंदा करते है, लोगों की आस्था और भावनाओं को इससे काफी ठेस पहुंची है। कमेटी ने तो सरकार से रौतेला के खिलाफ सख्त कार्यवाई करने तक की मांग की है।

सच में है मंदिर या पब्लिसिटी स्टंट

उर्वशी के दावों के बारे में जब जानकारी निकाली गई तो पता चला कि बद्रीनाथ के पास उर्वशी मां का मंदिर तो है लेकिन वो उर्वशी रौतेला का मंदिर नहीं है। इस मंदिर को अपना बता कर वो केवल एक पब्लिसिटी स्टंट ही कर रही थी, लेकिन फंस वो विवादों में गई।

और पढ़े: ‘वो सुसाइड कर लेते …’, ऋषि ने बेटी रिद्धिमा को नहीं बनने दिया था एक्ट्रेस, नीतू कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा. 

साऊथ में हो उर्वशी का मंदिर

उर्वशी के इस पॉडकास्ट को देखने से पता चलता है कि वो साउथ के कई सुपर स्टार से अपनी बराबरी करने की चाहत रखती है। वो चाहती है कि साउथ में भी उर्वशी के नाम का मंदिर बनना चाहिए। जिस तरह से वहां चिरंजीवी, पवन कल्याण औऱ नंदमूरी बालाकृष्णा को पूजा जाता है वैसे ही उर्वशी को भी पूजा जाए।

अब सवाल ये उठता है कि उत्तराखंड में ही अपना मंदिर होने का दावा उर्वशी का पूरी तरह से झूठ साबित हुआ तो भला साउथ के वो बड़े बड़े सुपर स्टार से कैसे खुद की तुलना कर रही है। बड़ी हैरानी है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds