इटली घूमने गईं टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी संग हुई लूटपाट, चोरों ने कार तोड़कर चुराए पासपोर्ट, क्रेडिट कार्ड

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 12 जुलाई 2024, 05:30 AM Updated: 12 जुलाई 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

टीवी इंडस्ट्री की स्टार दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों अपनी सालगिरह मनाने के लिए पति विवेक दहिया के साथ यूरोप ट्रिप पर हैं। लेकिन ये रोमांटिक ट्रिप अब बुरे सपने में बदल गई है। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के साथ इटली में लूट हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रिप के दौरान चोरों ने कार का शीशा तोड़कर उनकी कार से कपड़े, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड समेत लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस घटना के बाद उनका भारत आना मुश्किल हो गया है। ऐसे में दिव्यांका ने भारत लौटने को लेकर मदद की गुहार लगाई है।

और पढ़ें: बिग बॉस ओटीटी 3: लवकेश फिर बने ‘बाहरवाला’, एलिमिनेशन को लेकर लिया बड़ा फैसला

कपल ने दी घटना की जानकारी

दिव्यांका और विवेक अपनी आठवीं शादी की सालगिरह रोमांटिक अंदाज में मनाने इटली गए थे। वहां लूट का शिकार हुईं दिव्यांका ने अपनी इंस्टा स्टोरी में बताया, ‘विवेक और मैं सुरक्षित और स्वस्थ हैं, लेकिन हमारे अधिकांश आवश्यक सामान, पासपोर्ट, बैंक कार्ड और महंगे सामान हमारी रिसॉर्ट संपत्ति में हमारी कार से गायब हो गए हैं। बस हम एम्बेसी से जल्द से जल्द मदद की उम्मीद हैं।’

divyanka tripathi loot
Source: Google

वहीं , विवेक ने इस घटना के बारे में बात करते हुए ईटाइम्स से कहा, ‘हम कल फ्लोरेंस पहुंचे। हमने सोचा कि हम यहाँ एक दिन रुकेंगे। हमने रहने के लिए प्रॉपर्टी की तलाश शुरू कर दी और अपना सारा सामान बाहर खड़ी कार में छोड़ दिया। हालांकि, जब हम अपना सामान लेने वापस आए, तो हमने पाया कि किसी ने कार का शीशा तोड़ दिया था और हमारा सारा सामान चुरा लिया था।

विवेक ने आगे बताया कि इस घटना के बाद उन्होंने स्थानीय पुलिस से संपर्क किया, लेकिन कोई मदद नहीं मिली। उन्होंने कहा कि उस इलाके में कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है, इसलिए वे हमारी मदद नहीं कर पाएंगे। फिर हमने दूतावास से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनका ऑफिस बंद हो चुका था।

कपल के पास नहीं बचा कैश

विवेक ने आगे कहा, ‘फ्लोरेंस के पास एक छोटा सा शहर है, हम वहीं रह रहे हैं। होटल के कर्मचारी हमारी बहुत मदद कर रहे हैं, लेकिन हमें दूतावास की मदद चाहिए, हमें भारत लौटने के लिए एक अस्थायी पासपोर्ट चाहिए और यह दूतावास की मदद से ही मिल सकता है। अब हमारे पास पैसे भी नहीं बचें है।’

हालांकि, अब हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अपडेट शेयर किया है और बताया है कि उनकी पैसों की स्थिति कुछ हद तक सुधर गई है।

divyanka tripathi post
Source: Google

दिव्यांका ने लिखा, “आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद। यह वास्तव में बहुत मायने रखता है! इतना कुछ खोने के बाद भी, हमने अपने प्रशंसकों से बहुत जरूरी प्यार नहीं खोया है। अपने प्रियजनों और प्रशंसकों को लगातार अपडेट करते रहते हैं क्योंकि हम सभी को व्यक्तिगत रूप से जवाब नहीं दे सकते हैं। डकैती के बाद, हमारी वित्तीय स्थिति कुछ हद तक ठीक हो गई है क्योंकि हमें एक करीबी दोस्त से कुछ मदद मिली है।

और पढ़ें: इस तरह खत्म हुई प्रियंका और शाहरुख की लव स्टोरी, पत्नी गौरी खान ने दिया तलाक का अल्टीमेटम

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds