कानपुर में दर्दनाक हादसा: बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने कई वाहनों को रौंदा, 6 लोगों की गई जान, ड्राइवर फरार

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रविवार देर रात को एक इलेक्ट्रिक बस (Kanpur Accident) काल बनकर आई और 6 लोगों को मौत (6 died in Kanpur Accident) के मुंह में समा कर ले गई। बाबूपुरवा थाना अंतर्गत टाटमिल चौराहे पर बेकाबू इलेक्ट्रिक बस ने ट्रैफिक बूथ को तोड़ते हुए कई राहगीरों और वाहन चालकों को कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में घायल चार और लोगों की मौत अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में हो गई। 

जानकारी के अनुसार ये बस घंटाघर चौराहे से किदवईनगर नगर जाने के लिए निकली थी। अचानक से ही बस अनियंत्रित हो गई और कई लोगों को कुचल दिया। इस दौरान घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल लोगों को अस्पताल में एडमिट कराया गया। इलाज के दौरान कई घायल लोगों की हालत चिंताजनक बनी हुई है। वहीं घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में  पुलिस जुटी है। 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ समेत तमाम नेताओं ने हादसे पर दुख जताया था। 

बताया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बस ने 17 वाहनों को रौंद दिया। बस वाहनों को टक्कर मारते हुए चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ से टकराकते हुए डंपर में घुस गई। बस ने 2 कार, 10 बाइक व स्कूटी, 2 ई-रिक्शा और 3 टेंपो में टक्कर मारी। जैसे ही ड्राइवर ने वहां भीड़ जुटते हुए देखा वो बस से कूदकर भाग गया। पुलिस फिलहाल इस मामले की वजह और ड्राइवर की तलाश में जुटी है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds