IPL 2021 के 5 सबसे महंगे खिलाड़ी…एक भारतीय भी शामिल, देखें पूरी लिस्ट

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 19 फ़रवरी 2021, 05:30 AM Updated: 19 फ़रवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बीते दिन गुरुवार को चेन्नई में हुए IPL 2021 के ऑक्शन में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों के किस्मत का फैसला हुआ। ऑक्शन में 61 स्लॉट के लिए 297 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर थी।

जिनमें से सिर्फ 57 खिलाड़ी ही फ्रेंचाइजियों की पसंद बने, शेष बचे खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। IPL की आठ फ्रेंचाइजी ने 145 करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगाकर इन 57 खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया।

61 स्लॉट में से सिर्फ 57 स्लॉट ही भर पाएं, क्योंकि कई टीमों की जगह फुल हो गई थी। तो वहीं, कई फ्रेंचाईजियों के पर्स में पैसा नहीं बचा। आइए नजर डालते हैं IPL 2021 ऑक्शन में सबसे महंगे बिके टॉप-5 खिलाड़ियों पर….

क्रिस मॉरिस (Chris Morris)

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस पर सभी फ्रेंचाईजियों की नजर थी, उनपर सबने बोली लगाई। लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने उनपर सबसे बड़ी बोली लगाकर टीम में शामिल किया।

अब वह इस सीजन के हीं नहीं बल्कि आइपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हो गए हैं। इस सीजन में उनकी (Chris Morris) बेस प्राइस महज 75 लाख रुपये थी लेकिन राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें 16 करोड़ 25 लाख की महंगी बोली पर खरीदा।

काइल जैमीसन (Kyle Jamieson)

न्यूजीलैंड का यह तेज गेंदबाज काफी सुर्खियों में है। वह न्यूजीलैंड के लिए क्रिकेट के तीनों फॉरमेट में डेब्यू कर चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनका रिकार्ड काफी शानदार है। उन्होंने अभी तक 6 टेस्ट मैच खेले हैं और कुल 36 विकेट चटकाए हैं।

वहीं, जैमीसन (Kyle Jamieson) ने 4 टी20 में 3 और 2 एकदिवसीय में 3 विकेट चटका चुके हैं। उन्हें विराट कोहली के नेतृत्व वाली आरसीबी ने 15 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा। वह आइपीएल 2021 के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बनें।

ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell)

आस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल काफी लंबे समय से आइपीएल में हिस्सा लेते आ रहे हैं। पिछले साल वह पंजाब किंग्स का हिस्सा थे, उन्हें पंजाब ने 10 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था। लेकिन आइपीएल 2020 में उनका प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

उसके बावजूद भी वह आइपीएल 2021 के ऑक्शन में फ्रेंचाईजियों के पसंदीदा बने रहे। कई फ्रेंचाईजियों ने उनपर बोली लगाई लेकिन आरसीबी ने 14 करोड़ 25 लाख की मोटी रकम के साथ उन्हें टीम में शामिल किया। Glenn Maxwell आईपीएल 2021 के तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहें।

झाय रिचर्ड्सन (Jhye Richardson)

आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर रहे। पंजाब किंग्स ने उनपर भरोसा जताया। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीदा।

कृषणप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham)

भारतीय ऑलराउंडर कृष्णप्पा गौतम (Krishnappa Gowtham) IPL 2021 के ऑक्शन में सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी रहें। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 9 करोड़ 25 लाख की बोली लगाकर खरीदा।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds