हाइट नहीं बढ़ रही है? ये 10 एक्सरसाइज आपके लिए ही है

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 मार्च 2024, 05:30 AM Updated: 07 मार्च 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आजकल मिलावटी खान-पान और खराब जीवनशैली के कारण हमारे शरीर में कई तरह के बदलाव विकसित हो रहे हैं। इन बदलावों के कारण कई लोगों की लंबाई रुक जाती है। हालांकि, कम हाइट का कारण सिर्फ खान-पान ही नहीं बल्कि जेनेटिक्स भी हो सकते है। लेकिन आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं, बस ये 10 एक्सरसाइज करें।

रस्सी कूदना और छलांग लगाना

हाइट बढ़ाने वाले सबसे आसान एक्सरसाइज में से एक है रस्सी कूदना। यह एक्सरसाइज आपके पेट की मांसपेशियों को विकसित करने में मदद करता है।

स्विमिंग

स्विमिंग एक्सरसाइज से ना सिर्फ हाइट बढ़ती है बल्कि मोटापा भी कम होता है। स्विमिंग करने से मसल्स में खिंचाव पड़ता है जिस वजह से रीढ़ मजबूत होती है और हाइट बढने में मदद मिलती है।

और पढ़ें: हर मां-बाप को अपने जीवन में अपनानी चाहिए ये 3 चीजें, ‘टॉपर’ बन जाएगा बच्चा

टो टचिंग

पीठ और पिंडलियों की मांसपेशियों को उत्तेजित करने के लिए पैर के अंगूठे को छूना सबसे सरल एक्‍सरसाइज है। इससे आपकी पैर की मांसपेशियों में खिचाव पड़ता है। इस एक्‍सरसाइज को रोजाना करने से आपकी लंबाई तेजी से बढ़ेगी

कोबरा स्ट्रेच

इस एक्‍सरसाइज को करते समय जितना हो सके शरीर को झुका कर रखें ताकि शरीर की कोशिकाओं के बढ़ने की क्षमता में इजाफा हो। इससे शरीर की लंबाई तेज़ी से बढ़ती है।

जॉगिंग

हाइट बढ़ाने के लिए जॉगिंग भी बहुत फायदेमंद एक्सरसाइज है। यह आपके पैरों के हड्डियों को प्राकृतिक रुप से विकसित करने में मदद करता है, जिससे हाइट बढ़ने में मदद मिलती है।

पेल्विक टिल्ट

लंबे समय तक एक ही पोस्चर में बैठे रहने से आपकी हाइट बहुत हद तक प्रभावित होती है इसलिए पेल्विक टिल्ट सबसे अच्छी एक्सरसाइज में से एक है। दिन में 30 सेकंड के लिए कम से कम 4 से 5 बार ये एक्सरसाइज करें।

और पढ़ें: खर्राटे क्यों आते हैं, क्या है इसे बंद करने का उपाय? यहां समझिए

हैंगिंग

जब आप अपने शरीर को हैंग करते हैं तो रीढ़ और जोड़ों को कम्प्रेस करती है, जो नरम हड्डी को लंबा कर देती है। एक वर्टिकल बार पर लटकना हाइट बढ़ाने का अच्छा तरीका हो सकता है। हैंगिंग एक्सरसाइज से ऊंचाई 1 से 2 इंच तक बढ़ सकती है। हालांकि, इस एक्सरसाइज के लिए आपको धीरज रखना होगा।

साइड स्ट्रेच

साइड स्ट्रेच एक्सरसाइज से आपकी मांसपेशियों लंबी होती है। ये एक्सरसाइज विशेष रूप से इंटरकोस्टल मसल्स को बढ़ाते हैं और मजबूत बनाते हैं। जिससे आपको हाइट बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

सिंगल लेग होपिंग

एक पैर से कूदने से न केवल आपकी हाइट बढ़ सकती है, बल्कि यह आपके पूरे शरीर के लिए एक बेहतरीन व्यायाम भी हो सकता है। इस एक्सरसाइज से आपके पेट की मांसपेशियों भी मजबूत होती है।

चाइल्ड पोज

चाइल्ड पोज़ एक्सरसाइज की मदद से शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे मांसपेशियों में तनाव कम हो सकता है। ये भी हाइट बढ़ाने की अच्छी एक्सरसाइज है।

डिस्क्लेमर: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. नेड्रिक न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds