अब सियासी मैदान में उतरे The Great Khali: हिमाचल के दलीप सिंह राणा से यहां तक का ऐसा रहा सफर…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 10 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 10 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

द ग्रेट खली के नाम से पहचाने वाले रेसलर खली ने अब अपनी सियासी पारी की भी शुरूआत कर दी है। जी हां, खली ने भारतीय जनता पार्टी ज्वॉइन कर ली। हिमाचल प्रदेश के रहने वाले खली ने दिल्ली में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ करते हुए नजर आए। 

दलीप सिंह राणा से ऐसे बने खली

खली का असली नाम दलीप सिंह राणा हैं। वो पहलवानी में भारत का नाम दुनियाभर में रोशन कर चुके हैं। उन्हें महाबली खली के नाम से भी लोग जानते हैं। अपनी लंबी कठ काठी के लिए खली पहचाने जानते हैं। वो एक किसान परिवार में पैदा हुए थे। खली सात भाई बहनों में सबसे अलग थे। बचपन से ही उनका शरीर भीमकाय था। 

दलीप सिंह राणा के परिवार की आर्थिक हालात शुरूआत में अच्छे नहीं थी, जिसकी वजह से दलीप बचपन में पढ़ाई नहीं कर पाए। दलीप ने पहले गांव और उसके बाद शिमला आकर मजदूर की। गांव के लोग बताते हैं कि खली का शरीर इतना बढ़ गया था कि बाजार में उनके लिए जूते तक नहीं मिल पाते। जिसकी वजह से खली गांव से दूर शिलाई जाकर एक मोची से चप्पलें और जूते बनवाते थे। 

मजदूरी से जो पैसा मिल रहा था, वो पूरा नहीं पड़ रहा था। उससे खली की डाइट भी पूरी नहीं हो रही थीं। फिर खली से एक आईपीएस अफसर ने खली को पंजाब पुलिस में शामिल होने को कहा। अफसर ने खुद खर्च देकर खली को पंजाब बुलाया। खली के साथ उनका छोटे भाई भी पंजाब पुलिस में शामिल हो गए।

जब अंडरटेकर को चटा दी थी धूल

फिर खली को रेसलिंग के लिए तैयार किया गया। खली अमेरिका पहुंचे और उन्होंने WWE में अपना सफर शुरू किया। लेकिन ये उनके लिए उतना आसान नहीं था। पहले दिन जब खली रिंग में उतरे, तो कई बड़े रेस्लर कांपने लगे। उन्होंने अंडरटेकर जैसे रेसलर को 10 मिनट में हराकर सबका ध्यान खींचा। फिर बिग शो, मार्क हेनरी और बतिस्ता जैसे पहलवानों को हराकर WWE का खिताब जीत लिया। 7 फीट 1 इंच लंबे खली ने WWE के साथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। वो बिग बॉस में भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आए।

कई सालों तक खली ने अपना दबदबा कायम रखा। देश-विदेशों में उन्होंने कई सम्मान और पुरस्कार भी जीते। अब खली ने सियासत की दुनिया में कदम रख लिया है।

BJP में शामिल होने पर ये बोले खली

बीजेपी में शामिल होने के बाद खली ने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है। वो बोले कि शायद ही ऐसा कोई देश होगा, जहां मैंने रेसलिंग ना की हो। मुझे अगर पैसे कमाने होते तो मैं अमेरिका में ही रहता। मैं भारत इसलिए आया, क्योंकि देश के लिए मेरे अंदर प्यार है। उन्होंने आगे कहा कि मोदी के रूप में देश को सही प्रधानमंत्री मिला है। मुझे लगा क्यों ना देश में रहकर, साथ जुड़कर देश को आगे ले जाने में योगदान दूं। उन्होंने कहा कि वो पीएम मोदी और बीजेपी की विचारधारा से प्रभावित हैं।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds