…तो क्या तांडव Controversy का द फैमिली मैन-2 पर पड़ा इफेक्ट? पोस्टपोन हुई मनोज वाजपेयी की वेब सीरीज

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

मनोज वाजपेयी स्टारर मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज द फैमिली मैन के दूसरे सीजन का फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। इस सीरीज का पहला सीजन 2019 में आया था और अब दूसरे सीजन की रिलीज डेट को भी अनाउंस कर दिया गया था। 12 फरवरी को द फैमिली मैन 2 अमेजन प्राइम पर रिलीज होनी थी। लेकिन अब फैंस को थोड़ा और इंतेजार करना पड़ेगा, क्योंकि द फैमिली मैन 2 पोस्टपोन हो गई है।

पोस्टपोन हुई द फैमिली मैन 2

द फैमिली मैन अब 12 फरवरी को रिलीज नहीं होगी। इसकी जानकारी देते हुए सीरीज के निर्माता राज और डीके ने एक आधिकारिक बयान जारी किया और बताया कि अब द फैमिली मैन-2 गर्मियों में आएगी।

वो फैंस जो बेसब्री से इसका इंतेजार लंबे वक्त से कर रहे थे, उनको जरूर इससे झटका लगेगा। उनको इस दूसरे पार्ट के लिए थोड़ा और इंतेजार करना पड़ेगा। दरअसल, द फैमिली मैन 2 पर लंबे वक्त से काम चल रहा था। सीरीज के पहले सीजन को मिली सफलता के बाद मेकर्स दूसरे पार्ट को बेहद खास बनाना चाहते है।

जारी किया गया ये बयान

द फैमिली मैन 2 के पोस्टपोन होने पर मेकर्स ने एक आधिकारिक बयान जारी कर कहा- ‘हम ये जानते हैं कि आप सभी लोग द फैमिली मैन के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों ने जितना प्यार मिल रहा हैं, हम उसके शुक्रगुजार है। हम आपके लिए एक अपडेट लेकर आए हैं। द फैमिली मैन 2 का अगला सीजन इस साल गर्मियों में आएगा। दूसरे सीजन को बेहतरीन बनाने के लिए हम दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उम्मीद करते हैं कि आप इसे पसंद करेंगे। द फैमिली मैन 2 के लिए हम काफी उत्साहित हैं।’

क्या तांडव विवाद का पड़ा असर?

द फैमिली मैन 2 के पोस्टपोन होने की वजह भले ही मेकर्स ने साफ तौर पर नहीं बताई हो। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि बीते दिनों में कुछ वेब सीरीज को जो कुछ भी कॉट्रोवर्सी हुई, उसी को देखते हुए द फैमिली मैन 2 को पोस्टपोन किया गया। दरअसल, बीते दिनों मिर्जापुर और तांडव जैसे वेब सीरीज काफी विवादों में घिरी रहीं।

तांडव वेब सीरीज के कुछ सीन्स को लेकर काफी ज्यादा बवाल हुआ। मामला कोर्ट तक पहुंचा। वहीं सोशल मीडिया पर भी इसे बैन करने की मांग उठने लगे। मेकर्स ने विवाद को बढ़ता देख माफी मांगी और साथ में विवादित सीन्स को भी सीरीज से हटाया। वहीं मिर्जापुर वेब सीरीज पर भी जिले की खराब छवि दिखाने का आरोप लगा और ये मामला भी कोर्ट तक पहुंचा।

ऐसा माना जा रहा है कि इन सब विवादों के चलते ही द फैमिली मैन 2 को पोस्टपोन करने का फैसला लिया गया। हालांकि बताया जा रहा है कि सीरीज में ऐसा कंटेंट नहीं जिसपर बवाल हो। लेकिन फिर भी मेकर्स फिलहाल रिस्क नहीं लेना चाहते। जिसके चलते इसे पोस्टपोन किया गया। वैसे अब उम्मीद ये की जा रही है कि द फैमिली मैन 2 अब इस साल मई-जून के महीने में रिलीज हो।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds