लहुलूहान हुई घाटी: 90 मिनटों में आतंकियों ने की 3 लोगों की हत्या, घाटी नहीं छोड़ने वाले कश्मीरी पंडित को भी मार दिया!

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 अक्टूबर 2021, 05:30 AM Updated: 06 अक्टूबर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कश्मीर घाटी मंगलवार को एक बार फिर से लहुलूहान हुई। बीते दिन कश्मीर में आतंकियों ने अपना कहर दिखाया। जैसे ही घाटी के हालात सामान्य होते हुए दिख रहे हैं, लेकिन आतंकियों से ये सब बर्दाश्त नहीं हो रहा। इसलिए वो कश्मीर के हालातों को खराब करने की कोशिशों में जुटे है और आम लोगों को टारगेट कर रहे है।

डेढ़ घंटे में तीन हत्याएं

मंगलवार को महज डेढ़ घंटे के अंदर आंतकियों ने 3 लोगों की हत्या कर दी। शाम को श्रीनगर के इकबाल पार्क में एक वहां के जाने माने केमिस्ट को आतंकियों ने मार दिया। इसके अलावा बिहार के एक शख्स को भी उन्होंने गोली मारी। आतंकियों ने तीसरी घटना को बांदीपोरा में अंजाम दिया। यहां टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष की हत्या की गई। 

मशहूर केमिस्ट की दुकान में घुसकर की हत्या

श्रीनगर में माखनलाल बिंदरू नाम के जिन केमिस्ट को आतंकियों ने मारा, वो वहां काफी मशहूर थे। बिंदरू और उनका परिवार बीते तीन दशकों से वहां पर दवाओं का काम कर रहे थे। वो दौर जब कश्मीर में आतंकवाद अपने चरम पर पहुंचा हुआ था और कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने के लिए मजबूर किया जाने लगा था, उस दौरान भी बिंदरू और उनके परिवार ने वहीं पर रहने का फैसला किया। उन्होंने घाटी नहीं छोड़ी।

श्रीनगर में एक बात काफी मशहूर थी कि जो भी दवा आपको कहीं पर नहीं मिलेगी, वो बिंदरू की दुकान पर मिल जाएगी। वो नकली दवाओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाते रहे थे, जिस वजह से भी लोग उन पर काफी भरोसा करते थे। अब वहीं बिंदरू आतंकियों का शिकार बन गए। आतंकियों ने उनको दुकान में घुसकर गोली मारी, जिससे बिंदरू की मौत हो गई। 

एक बिहार के शख्स को मार दिया

इस घटना को अंजाम देने के कुछ ही देर बाद श्रीनगर के लाल बाजार में दूसरी घटना को अंजाम दिया गया। यहां इस बार आतंकियों के निशाने पर एक स्ट्रीट फूड वेंडर आए। आतंकियों ने जिन स्ट्रीट फूड विक्रेता की हत्या की, उनकी पहचान वीरेंद्र पासवान के रूप में हुई। वीरेंद्र मुख्त तौर पर बिहार के भागलपुर से ताल्लुक रखते थे। वो यहां भेलपूरी और गोलगप्पे का ठेला लगाते थे। 

बांदीपोरा में तीसरी घटना को दिया अंजाम

इन दो घटनाओं से घाटी को दहलाने के बाद आतंकियों ने बांदीपोरा में तीसरी घटना को अंजाम दिया। यहां उन्होंने मो. शफी लोन की गोली मारकर हत्या की। वो एक टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष थे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds