Tata और Maruti में इलेक्ट्रिक कार को लेकर छिड़ेगी जंग? कम कीमत में लॉन्च होगी मिनी SUV!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

देश की सबसे बड़ी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी मारुति की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं। कंपनी अब अपने ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक कार भी लाने की तैयारी कर रही है। गाड़ी की खास बात ये होगी कि ये कार बजट में होगी, जिसे आसानी से खरीदा जा सकेगा, क्योंकि ये एक स्मॉल कार होगी। मारुति ब्रांड की ये कार जीरो एमीशन पर काम करेगी

वहीं अब टाटा भी इस मामले में मारुति को टक्कर देने की तैयारी में हैं। दरअसल, टाटा पंच ने स्मॉल SUV सेगमेंट में टाटा पंच पिछले साल लेकर आई थी। अब कई रिपोर्ट सामने आई है, जिसके मुताबिक कंपनी इस कार का इलेक्ट्रिक वर्जन भी बना रही है। ऐसे में मिनी इलेक्ट्रिक कार को लेकर टाटा और मारुति में जंग देखने को मिल सकती है। 

बात मारुति कि पहली इलेक्ट्रिक कार की करें तो इसका प्रोडेक्शन नेम अब तक कंपनी ने अनाउंस नहीं किया। फिलहाल इस कार का कोडेनम Maruti Suzuki YY8 रखा गया। इस कार की बॉडी SUV बॉडी स्टाइलिंग के साथ होगी यानी कि ये SUV टाइप की होगी। 

मारुति की ये कार फाइव सीटर होगी।  कार के नाम और कीमत को लेकर अब तक कोई भी ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली। हालांकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि  कार की कीमत 10 लाख से कम हो सकती है। कार को 2024 के आसपास पेश किया जा सकता है। वैसे तो मारुति की गिनती देश की सबसे बड़ी मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी में होती है, लेकिन कंपनी ने अब तक अपनी कोई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds