Tandav Trailer: अब इस पॉलिटिकल वेब सीरीज से धमाल मचाने आ रहे हैं सैफ अली खान, जानें रिलीज डेट समेत जरूरी बातें…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 06 जनवरी 2021, 05:30 AM Updated: 06 जनवरी 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बॉलीवुड सुपरस्टार सैफ अली खान एक बार फिर से अपनी नई वेब सीरीज तांडव को लेकर लाइमलाइट में है। अमेजन प्राइम वीडियो पर इस सीरीज को रिलीज किया जाएगा, जिसका नया पोस्टर तीन जनवरी को सामने आया है। इस वेब सीरीज के लिए सैफ के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

सैफ स्टारर वेब सीरीज में और भी कई दमदार एक्टर देखने को मिलेंगे। पहले बात करते हैं आने वाली इस वेब सीरीज के नए पोस्टर की, जिसमें सैफ अली खान के अलावा डिंपल कपाड़िया, सुनील ग्रोवर और मोहम्मद जीशान अयूब के साथ गौहर खान समेत और भी सितारे दिख रहे है। ट्वीट कर Amazon prime video IN ने पोस्टर को रिलीज किया।

अब करते हैं सीरीज के ट्रेलर की जिसे 4 जनवरी यानि आज रिलीज किया गया। इस ट्रेलर में सैफ एक अच्छे खासे पॉलिटीशियन के रोल में दिख रहे हैं। साथ ही बाकी के कैरेक्टर जैसे कि कुमुद कुमार मिश्रा, डीनो मोरिया, कर्तिका कामरा, डिंपल कपाड़िया दमदार रोल में दिख रहे हैं। दर्शकों को इस सीरीज में सत्ता के बंद गलियारों के बारे में पता चल सकता है और काले रहस्यों की जानकारी भी मिल सकती है। इस धमाकेदार ट्रेलर के बाद तो इस वेब सीरीज के लिए इंतजार और गहराता जा रहा है।

अब करते है वेब सीरीज तांडव के रिलीज से जुड़ी बाते तो अमेजॉन प्राइम वीडियो पर ये सीरीज 15 जनवरी को रिलीज होने वाली है जो कि 9 एपिसोड वाली होगी और जिसे अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। इस सीरीज के साथ जफर डिजिटल डेब्यू भी कर रहे हैं।

हाल ही में तांडव के बारे में बात करते हुए जफर ने कहा कि ‘तांडव के जरिए राजनीति की सत्ता की भूखी दुनिया में हम दर्शकों को ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल डोमेन में निर्माता-निर्देशक के तौर पर अमेजॉन प्राइम वीडियो के साथ मेरा पदार्पण है, दुनिया भर के लाखों लोगों के लिए जो ‘ताडंव’ जैसी एंटरटेनिंग स्टोरी को ले आएगा। मैं उत्साहित हूं।

आपको बता दें की बीते साल 2020 में भी अमेजन प्राइम वीडियो पर कई वेब सीरीज रिलीज हुए जो कि लोगों के बीच काफी पॉपुलर हुए। जैसे कि मिर्जापुर 2, क्राइम वेब सीरीज पाताल लोक, पंचायत इसके अलावा और भी कई वेब सीरीज जिसे लॉकडाउन पीरियड में लोगों ने खूब एंजॉय किया।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds