Holi 2022: स्किन-बालों को बचाने के लिए होली खेलने से पहले जरूर कर लें ये काम, नहीं तो बाद में होगा पछतावा!

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

हमारे देश में मनाए जाने वाले सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली को लेकर धूम चारों ओर देखने को मिल रही है। होली के त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। होली के दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर इस फेस्टिवल को मनाते है। 

वैसे तो होली पर लोग खूब मौज मस्ती करते नजर आते है। लेकिन ऐसा करना कई बार भारी भी पड़ जाता है, जब कलर स्किन और बालों को नुकसान पहुंचाने है। रंगों में कई तरह केमिकल्स मौजूद होते है, जिससे आपको नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स देने जा रहे हैं जिससे आप अपनी होली अपने तरीके से और आसानी से एन्जॉय कर सकते हैं…

किस तरह के कपड़े पहने?

होली के दिन आप उस तरह के कपड़े पहनिए जिससे आपका शरीर पूरी तरह से ढक जाए। क्योंकि शरीर का जितना हिस्सा ढका हुआ रहेगा, रंग उतना ही कम लगेगा और आप आसानी से उसे छुड़ा सकेंगे। 

तेल का करें इस्तेमाल

कपड़े पहनने से बाद शरीर का जो भी खाली हिस्सा दिख रहा हो उस पर तेल या फिर कोल्ड क्रीम लगा लें। जिससे ऑयली स्किन पर रंग नहीं जम पाएगा और आप नहाने के समय आसानी से रंग छुड़ा पाएंगे।

ड्राइ लिप्स

होली के दिन रंग खेलते वक्त हमें किसी भी चीज का ध्यान नहीं रहता। जिसका काफी बुरा प्रभाव हमारे शरीर पर पड़ सकता है। हम होली के दिन अक्सर अपने कान और होठों पर ध्यान नहीं देते। होली खेलने से पहले अपने होठ पर वैसलीन लगा लें तो ये सुरक्षित रहेंगे।

बालों को बचाएं

होली के दिन रंग और गुलाल से बालों को भी काफी नुकसान पहुंचता है। इसलिए होली खेलने से पहले अपनी बालों में अच्छी तरह से तेल लगाए, ताकि बालों की जड़ों को खतरनाक केमिकल वाले गुलाल और रंगों से बचाया जा सके। उसके बाद मजे में होली खेले।

करें ऑरगेनिक कलर्स का इस्तेमाल

होली पर कोशिश करें कि आप ऑर्गेनिक कलर्स का ही इस्तेमाल करें। ये कलर्स आपकी स्किन, आंख और बालों को कैमिकल वाले रंगो की तरह नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds