Trending

शुभेंदु अधिकारी के PA मर्डर केस में नया मोड़: बक्सर नहीं अयोध्या से उठाया गया था बेटा| Suvendu PA Murder Case Update

Nandani | Nedrick News West Bengal Published: 12 May 2026, 10:32 AM | Updated: 12 May 2026, 10:32 AM

Suvendu PA Murder Case Update: पश्चिम बंगाल के चर्चित चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में अब नया मोड़ सामने आया है। पश्चिम बंगाल के नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में गिरफ्तार किए गए राज सिंह उर्फ चंदन की मां ने पुलिस कार्रवाई पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि उनके बेटे को बिहार के बक्सर से नहीं, बल्कि अयोध्या से उठाया गया था और गिरफ्तारी की कहानी झूठी बनाई गई है।

इस मामले में उत्तर प्रदेश, बिहार और बंगाल पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर राज सिंह समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, यह गिरफ्तारी बिहार के बक्सर इलाके से हुई। लेकिन अब आरोपी की मां जामवंती सिंह ने इसे फर्जी बताते हुए डीआईजी आजमगढ़ रेंज को शिकायत दी है।

और पढ़ें: पहले वंदे मातरम्, फिर तमिल गीत… थलपति विजय के शपथग्रहण प्रोटोकॉल पर क्यों भड़क उठी तमिलनाडु की सियासत? Thalapathy Vijay CM

मां का दावा- ‘दर्शन करने गए थे, वहीं से पकड़ लिया’ Suvendu PA Murder Case Update

जामवंती सिंह के मुताबिक, 9 मई 2026 की सुबह वह अपने बेटे राज सिंह के साथ अयोध्या में दर्शन करने गई थीं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 8:30 बजे दोनों ने मंदिर में पूजा की और उसके बाद एक ढाबे पर खाना खाया।

उनका कहना है कि जब वे बलिया लौटने के लिए निकले, तभी एसओजी की टीम वहां पहुंची और उनके बेटे के साथ मौजूद पांच अन्य लोगों को भी पकड़ लिया। मां का आरोप है कि पुलिस ने 10 मई की दोपहर करीब 2 बजे राज सिंह को हिरासत में लिया और बाद में उसकी गिरफ्तारी बिहार के बक्सर से दिखाकर बंगाल पुलिस को सौंप दिया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को जानबूझकर एक बड़ी साजिश में फंसाया जा रहा है, जबकि उसका इस हत्या से कोई लेना-देना नहीं है।

शादी में शामिल होने के बाद पहुंचे थे अयोध्या

परिवार का कहना है कि वे लोग पहले लखनऊ में एक नेता की बेटी की शादी में शामिल होने गए थे। शादी के बाद परिवार अयोध्या दर्शन के लिए चला गया। जामवंती सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और उसे राजनीतिक या आपराधिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है।

उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि एक मां होने के नाते वह अपने बेटे के लिए न्याय चाहती हैं और पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे।

कौन है राज सिंह?

राज सिंह उर्फ चंदन Ballia की स्थानीय राजनीति में सक्रिय चेहरा माना जाता है। वह क्षत्रिय महासभा का महासचिव बताया जा रहा है। उसके पिता स्वर्गीय केशव सिंह का निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां बलिया डाकघर में कार्यरत हैं।

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब राज सिंह का नाम किसी आपराधिक मामले में सामने आया हो। साल 2020 में बलिया के एक चर्चित अंडा कारोबारी की हत्या के मामले में भी उसका नाम जुड़ा था। उस केस में वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा है।

हाई-प्रोफाइल मर्डर केस में बड़ा एक्शन

गौरतलब है कि चंद्रनाथ रथ की हत्या उस वक्त हुई थी जब वह अपने ड्राइवर के साथ कार में कहीं जा रहे थे। हमलावरों ने उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी। इस सनसनीखेज हत्याकांड के बाद पुलिस ने राज सिंह, मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्य को मुख्य आरोपी बनाया। तीनों को गिरफ्तार कर बंगाल पुलिस अपने साथ ले गई है और हत्या की पूरी साजिश की जांच की जा रही है।

गिरफ्तारी पर उठे सवाल

अब राज सिंह की मां के आरोपों ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है। परिवार का कहना है कि अगर गिरफ्तारी अयोध्या से हुई थी, तो पुलिस ने उसे बक्सर से दिखाने की जरूरत क्यों पड़ी? वहीं दूसरी तरफ पुलिस अभी तक अपने आधिकारिक बयान पर कायम है। जांच एजेंसियां इस पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई हैं।

और पढ़ें: वो मेरी निजी राय नहीं थी… TMC से निलंबित रिजू दत्ता ने IPS अजय पाल शर्मा से मांगी बिना शर्त माफी| IPS Ajay Pal Sharma

Nandani

nandani@nedricknews.com

नंदनी एक अनुभवी कंटेंट राइटर और करंट अफेयर्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में चार वर्षों का सक्रिय अनुभव है। उन्होंने चितकारा यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री प्राप्त की है। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने न्यूज़ एंकर के रूप में की, जहां स्क्रिप्ट लेखन के दौरान कंटेंट राइटिंग और स्टोरीटेलिंग में उनकी विशेष रुचि विकसित हुई। वर्तमान में वह नेड्रिक न्यूज़ से जुड़ी हैं और राजनीति, क्राइम तथा राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय खबरों पर मज़बूत पकड़ रखती हैं। इसके साथ ही उन्हें बॉलीवुड-हॉलीवुड और लाइफस्टाइल विषयों पर भी व्यापक अनुभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds