Trending

खेसारी लाल यादव पर फूटा साथी कलाकार का गुस्सा, मां-बाप का हाल बुरा और खुद की लग्जरी लाइफ – Khesari Lal Yadav

Shikha Mishra | Nedrick News Ghaziabad Published: 12 May 2026, 10:00 AM | Updated: 12 May 2026, 10:00 AM

Khesari Lal Yadav: अभी हाल ही में सोशल मीडिया पर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव फिटनेस-आधारित रियलिटी शो ‘बैटलग्राउंड 2’ में बतौर मेंट्योर काफी पसंद किये जा रहे है… खेसारी शो में बाकि के मेंट्य़ोर को निशाना बनाते ही रहते है, लेकिन वहीं अब खुद खेसारी इस वक्त निशाने पर आ गए है, उन पर लग रहे है कुछ संगीन आरोप.. जिसे लेकर खेसारी की लोकप्रियता पर भी दाग लगने लगे है। जी हां, यूट्यूबर-एक्टर बीआईबी बिजेंद्र सिंह ने खेसारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने सफलता की सीढिया चढ़ते चढ़ते अपने मां बाप को ही पीछे बदहाल छोड़ दिया है। इन आरोपो के बाद से ही खेसारी ट्रोल होने लगे है.. अपने इस वीडियो में हम जानेंगें कि आखिर बिजेंद्र सिंह ने खेसारी पर ऐसे संगीन आरोप क्यों लगाये है।

और पढ़े: छोटी-छोटी बात पर निकल आते थे आंसू, कियारा आडवाणी ने बयां किया पोस्टपार्टम डिप्रेशन का दर्द। Kiara Advani

यूट्यूबर-एक्टर बीआईबी बिजेंद्र सिंह खेसारी पर लगाये आरोप

दरअसल अभी हाल ही में यूट्यूबर-एक्टर बीआईबी बिजेंद्र सिंह (YouTuber-Actor BIB Bijendra Singh) भोजपुरी फिल्मों के स्टार खेसारी लाल यादव (Star Khesari Lal Yadav) को गैरजिम्मेदार कहते हुए सनसनीखेज खुलासे किये है। उन्होंने कहा कि खेसारी लाल यादव के पास आज किसी की कमी नहीं है। बड़ी बड़ी गाड़ियों में चलते है, मोटी मोटी सोने की चैन पहनते है लेकिन उनके पिता आज भी घास काटते है। जो गांव के घर में रहते है, कड़ी धूप में मेहनत करते है, लेकिन क्या खेसारी भाई ने उनके लिए धागे जैसी पतली चैन भी बनवाई है।

और पढ़े: सावधान! बिना काम किए थकान कहीं खून की कमी तो नहीं? इन 6 लक्षणों को कभी न करें नजरअंदाज | Anemia symptoms and diet

पिता अब भी जोत रहे खेत

बिजेंद्र सिंह (Bijendra Singh) यहीं नहीं रूकें, उन्होंने मीडिया के सामने खेसारी के पिता का जिक्र करते हुए कहा कि खेसारी करोड़ो रूपए कमा रहे है लेकिन एक बार जाकर आप उनके पिता से पूछिये कि क्या खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) ने उन्हें 5000 रूपए भी दिये है। कभी कहा हो कि जाइये आप अपनी मर्जी से खाना खा लिजियेगा। सच तो ये है कि भले ही वो करोड़ो रूपए कमा कर अमीर आदमी बन गए हो लेकिन मन से आज भी वो गरीब ही है। उनके कारण उनके माता पिता की दुर्दशा हो गई है, लेकिन वो सुध तक नहीं लेते है।

स्टार बनने के बाद एटीट्यूट आ ही जाता है

बिजेंद्र सिंह के इन आरोपो के बाद सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ गई है। एक तरफ खेसारी के फैन उन्हें ही ट्रोल करने लगे,.. बिजेंद्र को झूठा और बनावटी कहते हुए कहा कि खेसारी ने अपने माता पिता के लिए बहुत कुछ किया है तो वहीं कुछ लोग बिजेंद्र का समर्थन कर रहे है और मान रहे है कि अक्सर लोगों में स्टार बनने और नाम बनाने के बाद एटीट्यूट आ ही जाता है। वहीं अब लोगों में ये भी जानने की इच्छा होने लगी है कि आखिर खेसारी के माता पिता किस हाल में है और कहां है, बता दें कि खेसारी के मातापिता बिहार (Bihar) के छपरा जिले (Chhapra District) के रसूलपुर (Rasulpur) के गांव मे रहते है।

वहीं उनके पिता मंगरू लाल यादव (Mangru Lal Yadav) और उनकी मां कैमरे से दूर रहते है, खेसारी से जुड़े वो किसी भी फंक्शन में कभी नजर नहीं आये है जिससे ये भी अटकले लगने लगी है कि शायद खेसारी ने अपने माता पिता को सच में भुला दिया है। अब ऐसे में ये देखने वाली बात होगी कि बिजेंद्र सिंह के आरोपो मे कितनी सच्चाई है और क्या खेसारी या उनके पिता मीडिया के सामने आकर इन दावो की सच्चाई बतायेंगे.. इसका इंतजार तो अब खेसारी के फैंस को भी रहेगा… वैसे खेसारी पर लगे आरोपो से आप कितने सहमत है।

Shikha Mishra

shikha@nedricknews.com

शिखा मिश्रा, जिन्होंने अपने करियर की शुरुआत फोटोग्राफी से की थी, अभी नेड्रिक न्यूज़ में कंटेंट राइटर और रिसर्चर हैं, जहाँ वह ब्रेकिंग न्यूज़ और वेब स्टोरीज़ कवर करती हैं। राजनीति, क्राइम और एंटरटेनमेंट की अच्छी समझ रखने वाली शिखा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से जर्नलिज़्म और पब्लिक रिलेशन्स की पढ़ाई की है, लेकिन डिजिटल मीडिया के प्रति अपने जुनून के कारण वह पिछले तीन सालों से पत्रकारिता में एक्टिव रूप से जुड़ी हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds