Kiara Advani: सोशल मीडिया पर mothers day के मौके पर कई सेलिब्रिटीज की मादरहुड की पिक्चर्स आपको देखने को मिली होगी लेकिन इसमें सबसे ज्यादा चर्चा में रही बीते साल जुलाई में मां बनने के बाद पहली बार मदर्स डे सेलिब्रेट करने वाले एक्ट्रेस कियारा आडवाणी। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की पिक्चर्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है हालांकि वह पहले से ज्यादा खूबसूरत और कॉन्फिडेंस नजर आती है मगर बेटी के जन्म के बाद कियारा को भी पोस्टपार्टम डिप्रेशन का शिकार होना पड़ा था, जिससे निकलने में उन्हें करीब 6 महीने लग गए थे अपने इस वीडियो में हम बात करेंगे कैसे कियारा ने मां बनने के बाद आए बदलावों को एक्सेप्ट किया और कैसे वह इस डिप्रेशन से बाहर आई साथ ही पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर क्या सोचती हैं कियारा आडवाणी ।
पोस्टपार्टम डिप्रेशन की चपेट में कियारा आडवाणी – Kiara Advani
दरअसल जुलाई 2025 कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और उनके हसबैंड सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेबी गर्ल का वेलकम किया था। प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के बाद कियारा काफी लंबे समय तक मीडिया से दूर थी। वहीं सिद्धार्थ रेगुलर काम कर रहे थे, हालांकि अब कियारा मीडिया के सामने नजर आने लगी है औऱ वो पहले से मुकाबले काफी ग्लैमरस औऱ खूबसूरत हो गई है.. लेकिन फिर भी वो उस डर से नही बच सकीं. जिसे अक्सर लोग नजरअंदाज कर देते है। जी हां, हम बात कर रहे है पोस्टपार्टम डिप्रेशन की.. अक्सर हमारे सोसाइटी में इसे मजाक या लाइटली ले लिया जाता है, लेकिन कियारा ने ऐसे लोगो को आइना दिखाया है।
कियारा ने बताया उनको बात-बात में रोना आता था – Kiara Advani
कियारा (Kiara Advani) ने पोस्टपार्टम डिप्रेशन को लेकर खुल कर बात करते हुए कहा कि मां बनने के बाद न केवल आप अपनी खुद की पहचान खो देते है बल्कि सबका ध्यान बच्चें की तरफ चला जाता है, आपके खुद के शरीर में बहुत से बदलाव होते है, आप भावनात्मक रूप से थके हुए महसूस करते है, एक मां का ध्यान भी केवल उसके बच्चे तक ही सिमित हो जाता है, ऐसे में उसे शायद खुद ही नहीं समझ आता कि वो क्या चाहती है, कियारा ने बताया कि उनकी स्थिति ऐसी थी कि जिस बात को आज आप मजाक में लेंगे, उन्हें उन बातों पर भी रोना आ जाता था।
वो अक्सर सिद्धार्थ को मिस करती थी, वो काफी संवेदनशील हो गई थी, और छोटी छोटी बातें ट्रिगर करती थी, सही मायने में पोस्टपार्टम डिप्रेशन (postpartum depression) को लेकर ज्यादा लोग बात नहीं करते या उसे समझते ही नहीं है लेकिन ये बहुत खतरनाक होता है। आपको ऐसे ऐसे ख्याल आते है जो उस वक्त गुजर जायें तो बाद में आपको उन हालातों को सोच कर हंसी आयेगी.. लेकिन ये कोई मजाक नहीं है और उसे मजाक में भी नहीं लेना चाहिए।
डिप्रेशन से निकलने में सिद्धार्थ ने की मदद – Kiara Advani
कियारा (Kiara Advani) ने बताया कि वो इस डिप्रेशन से निकलने के लिए केवल इतना चाहती थी कि कोई उन्हें केवल सुनने वाला हो.. वो उन बदलावो को स्वीकार करने की कोशिश कर रही है, ऐसे में उनके पति सिद्धार्थ एक ढाल की तरह उनके लिए खड़े थे, उन्होंने डॉक्टर से कंसल्ट किया और डॉक्टर के कहे अनुसार वो रात के समय कियारा को लॉंग ड्राइव पर ले जाते.. ताकि उनका माइंड रिलेक्श हो सकें। कियारा (Kiara Advani) ने एक्सेप्ट किया कि उन्हें इससे निकलने में करीब 6 महीने लग गए थे। लेकिन सिद्धार्थ के सपोर्ट के कारण वो उबर पाई.. मगर दुख की बात है कि आज भी सोसाइटी में इस पर बहुत से लोग विश्वास ही नहीं करते है। वेल कियारा की हिम्मत की दाद देनी होगी.. क्योंकि अक्सर अभिनेत्रियां इस मामले बात करने से कतराती है। वेल कियारा का ये एक्सेप्टेंस कहीं न कहीं बहुत से लोगो को पोस्टपार्टम डिप्रेशन से निकलने में जरूर हेल्पफुर होगा।




























