Surya Grahan 2021: सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को रखना होता है खास ध्यान, गलती से भी न करें ये काम…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 03 दिसम्बर 2021, 05:30 AM Updated: 03 दिसम्बर 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

Surya Grahan 2021: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण 4 दिसंबर, शनिवार को लगने जा रहा है। ये सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया इसके अलावा दक्षिण अमेरिका में भी दिखेगा। भारत में ये ग्रहण नहीं देखा जा सकेगा जिसके कारण इसका जो सूतक काल है वो भी मान्य नहीं होगा। ज्योतिष के हिसाब से भले ही इसके नियम नहीं मान्य होंगे पर ये ग्रहण सभी 12 राशियों पर असर डालेगा। 

सूर्य ग्रहण का समय 

चलिए सूर्य ग्रहण के समय पर गौर करते हैं तो बताया जा रहा है कि चंद्र ग्रहण के बाद  साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा 4 दिसंबर 2021 दिन शनिवार को और इस दिन मार्गशीर्ष महीने की कृष्ण पक्ष की जो तिथि लग रही है वो है अमावस्या। 4 दिसंबर की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर ये ग्रहण शुरू होकर दोपहर के 3 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। 

किन राशियों के लिए होगा शुभ 

ये सूर्य ग्रहण किन राशियों के लिए शुभ होने वाला है ये जान लेते हैं तो ज्योतिष के हिसाब से सूर्य ग्रहण 4 राशि वालों के लिए शुभ हो सकता है। यहां तक कि लाभ भी हो सकता है इन राशि के जातकों को। मिथुन राशि वालों के संघर्ष का खात्मा होगा, नौकरी मिल सकती है। कोर्ट के मामलों में जीत मिल सकती है। कन्या राशि वालों की जो हिम्मत है उसमें इजाफा होगा। जीवन में कामयाबी मिलेगी। तो वहीं मकर राशि वालों की इमकम बढेगी। वरिष्ठ लोगों से संबंध और मजबूत होंगे। वहीं जो कुंभ राशि के लोग है उनके लिए समय अनुकूल रहने वाला है। 

किन राशि वालों को रहना होगा सतर्क 

 वृश्चिक राशि वालों को खास ख्याल रखना है अपना और मानसिक तनाव से बचना है। वृषभ राशि वालों के लिए भी ये ग्रहण अच्छा नहीं होने वाला तो वहीं मेष राशि वालों को धन कानुकसान होता दिख रहा है। मान-सम्मान में कमी तक आने की संभावना है। यात्रा से भी नुकसान हो सकता है। धनु राशि वालों के खर्चे बढ सकती है ऐसे में सावधान रहने की जरूरत है। 

सूर्य ग्रहण के उपाय क्या क्या किए जा सकते हैं ये जान लेते हैं 

सूर्य ग्रहण के दौरान मन में सूर्य देव की जरूर अराधना करें। इसके अलावा शिव मंत्रों का जाप करना सही रहेगा। ग्रहण के खत्म होने पर जरूरतमंदों को कुछ दान में दे। मान्यता है कि इससे ग्रहण पर जो है पडने वाले बुरे असल से बचा जा सकता है। ग्रहण काल में आप महामृत्युंजय मंत्र या मृत्युंजय मंत्र का अगर जाप करें तो ज्यादा सही होगा। 

गर्भवती महिलाओं के लिए कैसा होगा सूर्य ग्रहण 

अब करते हैं गर्भवती महिलाओं की बात तो ज्योतिष के हिसाब से ग्रहण गर्भवती महिलाओं के लिए अच्छा नहीं होता। ऐसे में गर्भवती महिलाओं को इस वक्त खास ख्याल रखना होता है। उन्हे अपने घर से बाहर भी नहीं निकलना होता नहीं तो प्रसव या जन्म से जुडी परेशानी हो सकती है। कहते हैं कि ग्रहण नकारात्मक ऊर्जाओं को एक्टिव कर देता है जिसका असर गर्भवती महिलाओं इसके अलावा बच्चे पर भी पड़ सकता है। इस दौरान सोना भी नहीं चाहिए गर्भवती महिला को। हमेशा सूर्य ग्रहण से पहले और फिर ग्रहण खत्म होने पर स्नान करने को कहा जाता है। घर के अंदर की किरणों से बचने के लिए खिड़कियों को बंद रखें या फिर मोटे पर्दों से इन को ढक दें। 

(ये जानकारियां अलग अलग स्त्रोतों से जुटाई गयी है, इनकी पुष्टि नेड्रिक न्यूज नहीं करता है)

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds