Surgical Strike : जब 11 दिन में भारत ने पाकिस्‍तान की सीमा में घुसकर लिया था बदला

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 29 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 29 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

भारत ने पाकिस्तान में Surgical Strike करके लिया था शहीद जवानों का बदला

सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) ये नाम सुनते ही हर हिंदुस्तानी का सर फक्र से उठ जाता है। ये एक ऐसा ऑपरेशन था जब भारत (India) की सेना ने सीमा पार पाकिस्‍तान (pakistan) में जाकर यहां पर पल रहे आतंकियों को मारा था और इस ऑपरेशन को भारत ने इस तरह अंजाम दिया कि पाकिस्‍तान को इसकी भनक तक नहीं लग सकी।

भारत ने 18 शहीद जवानों का लिया था बदला

Surgical Strike : जब 11 दिन में भारत ने पाकिस्‍तान की सीमा में घुसकर लिया था बदला — NEDRICK NEWS


दरअसल, 18 सितंबर 2016 को जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में आतंकी हमला हुआ था और इस हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद सरकार ने 11 दिनों में अपने देश की सेना पर हुए हमले का बदला लिया। भारत ने आतंकियों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक (Surgical Strike) का प्लान बनाया और ये दिन था 29 सितंबर।

Surgical Strike : जब 11 दिन में भारत ने पाकिस्‍तान की सीमा में घुसकर लिया था बदला — NEDRICK NEWS

29 सितंबर को भारतीय सेना ने सीमा पार 3 किमी तक घुसकर पाकिस्‍तान में बने आतंकी शिविरों को खत्म कर दिया। वहीं इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने 35 से 70 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था और इस ऑपरेशन को अंजाम देने के बाद भारतीय सेना अपनी सीमा रेखा के अंदर सही-सलामत लौट आई।

ऐसे हुआ सर्जिकल स्‍ट्राइक

भारत ने सर्जिकल स्‍ट्राइक को ऑपरेशन के लिए पैरा मिलिट्री स्‍पेशल फोर्स की चौथी और 9वीं बटालियन की तीन से चार टीमों के 70-80 सैनिक को चुना  जो पाकिस्‍तान सीमा में घुस गए। उन्‍हें कवर देने के लिए बॉर्डर पर जमकर फाइरिंग की गई थी। 29 स‍ितंबर की आधी रात को इस गोलीबारी की आड़ में भारतीय जवान एलओसी पार कर गए। उन्‍होंने पैदल पाकिस्‍तान की सरजमीं में 1-3 किमी अंदर घुसकर आतंकी शिविरों को ध्‍वस्‍त करना शुरू कर दिया। उन्होंने कई रॉकेट लॉन्‍चर और हैंड ग्रेनेड से इन शिविरों को बर्बाद कर डाला साथ ही कई आतंकियों को भी मौत के घाट उतार दिया  इसके बाद  फिर ये सभी टीमें दोबारा भारत की सीमा रेखा के अंदर वापस लौट आईं और इस पूरे ऑपरेशन में हमारा सिर्फ एक जवान घायल हुआ था।

Surgical Strike : जब 11 दिन में भारत ने पाकिस्‍तान की सीमा में घुसकर लिया था बदला — NEDRICK NEWS

वहीं इस ऑपरेशन को सर्जिकल स्‍ट्राइक इसलिए कहा गया क्‍योंकि इसमें कोलेट्रल डैमेज नहीं के बराबर हुआ था और पाकिस्तान को इस ऑपरेशन की खबर तक नही हुई।

Surgical Strike : जब 11 दिन में भारत ने पाकिस्‍तान की सीमा में घुसकर लिया था बदला — NEDRICK NEWS

वहीं पाकिस्तान इस बात को कभी नहीं माना कि उनके देश में भारतीयों ने सर्जिकल स्‍ट्राइक जैसे ऑपरेशन को अंजाम दिया है लेकिन भारत के साथ विदेशी मीडिया ने इस ऑपरेशन को लेकर सफाई दी कि भारतीयों द्वारा सर्जिकल स्‍ट्राइक ऑपरेशन हुआ है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds