कैसे एक बंद कंटेनर से खुला अमेरिका के सबसे खौफनाक सीरियल किलर का राज़ | Todd Kohlhepp Case

[nedrick_meta]
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[modern_share]

Todd Kohlhepp Case: चार कत्ल, 30 सेकंड, और सबूत के नाम पर कुछ भी नहीं। 6 नवंबर 2003 की सुबह साउथ कैरोलिना की एक मोटरसाइकिल दुकान में चार बेगुनाह लोगों को बेरहमी से गोली मार दी गई। दुकान से एक भी पैसा चोरी नहीं हुआ, मौके पर न कोई डीएनए मिला और न ही कोई फिंगरप्रिंट। 13 सालों तक पुलिस अंधेरे में तीर चलाती रही, और यह केस हमेशा के लिए बंद होने की कगार पर था।

लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस अनसुलझे कत्ल का राज़ 30 मील दूर, एक सुनसान जंगल में बंद शिपिंग कंटेनर के अंदर ज़ंजीरों में जकड़ी एक महिला के पास छिपा है। तो चलिए इस लेख के जरिए जानते है कि कैसे एक लापता महिला के रेस्क्यू ऑपरेशन ने 13 साल पुराने इस कोल्ड केस की गुत्थी को हमेशा के लिए सुलझा दिया।

और पढ़ें: आखिर कैसे उम्रकैद का कैदी थाईलैंड घूम आया और जेल वालों को भनक तक नहीं लगी? | Jaipur Tinder murder case

2003 का सुपरबाइक हत्याकांड

6 नवंबर 2003 को साउथ कैरोलिना के चेसनी (Chesnee) स्थित ‘सुपरबाइक मोटरस्पोर्ट्स’ शोरूम में चार लोगों—मालिक स्कॉट पोंडर, उनकी मां बेवर्ली गाय, मैनेजर ब्रायन लुकास और मैकेनिक क्रिस शेरबर्ट—की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कातिल ने महज 30 सेकंड के भीतर सभी के सिर में गोली मारी थी। हैरानी की बात यह थी कि दुकान से कुछ भी चोरी नहीं हुआ था और न ही मौके से कोई सबूत मिला, जिससे यह केस पूरे 13 साल तक अनसुलझा रहा।

कौन था Todd Kohlhepp?

1986 में, जब टॉड कोहलहेप (Todd Kohlhepp) सिर्फ 15 साल का था, तब उसने एरिज़ोना में एक 14 साल की लड़की का बंदूक की नोक पर अपहरण कर बलात्कार किया था। इस अपराध के लिए उसने 14 साल जेल में बिताए और उसका नाम सेक्स ऑफेंडर रजिस्ट्री में दर्ज हो गया। जेल से छूटने के बाद वह साउथ कैरोलिना चला गया। अपने गंभीर आपराधिक रिकॉर्ड के बावजूद, उसने 2006 में रियल एस्टेट का लाइसेंस हासिल कर लिया और देखते ही देखते एक बेहद सफल व ‘5-स्टार रेटेड’ प्रॉपर्टी एजेंट बन गया।

काला ब्राउन का अपहरण 2016

अगस्त 2016 में, कोहलहेप ने 30 वर्षीय काला ब्राउन (Kala Brown) और उनके बॉयफ्रेंड चार्ली कार्वर (Charlie Carver) को अपनी 95 एकड़ की ज़मीन की सफाई करने के काम के बहाने बुलाया। वहाँ पहुँचते ही कोहलहेप ने चार्ली की गोली मारकर हत्या कर दी और काला को एक बंद धातु के शिपिंग कंटेनर (Shipping Container) में गले में ज़ंजीर बांधकर कैद कर दिया।

करीब दो महीने (65 दिन) की तलाश के बाद, 3 नवंबर 2016 को पुलिस काला के आखिरी सेल फोन सिग्नल का पीछा करते हुए कोहलहेप की प्रॉपर्टी पर पहुँची। कंटेनर के अंदर से धातु पीटने की आवाज़ें सुनकर पुलिस ने ताला तोड़ा और काला को ज़िंदा बाहर निकाला।

कंटेनर से खुला 2003 के हत्याकांड का राज़

रिहा होने के बाद काला ब्राउन ने पुलिस को बताया कि कैद के दौरान कोहलहेप (Todd Kohlhepp) अपनी पुरानी करतूतों की डींगें हांकता था और उसने 2003 में चार लोगों को मारने की बात भी कबूल की थी। इस सुराग के बाद पुलिस की सख्त पूछताछ में कोहलहेप टूट गया। उसने बताया कि 2003 में उसने उस दुकान से एक बाइक खरीदी थी, जो चोरी हो गई थी।

जब वह पैसे वापस मांगने गया तो कर्मचारियों ने कथित तौर पर उसका मज़ाक उड़ाया, जिसका बदला लेने के लिए उसने चारों की हत्या कर दी। पूछताछ के दौरान उसने अपनी प्रॉपर्टी पर दफनाए गए दो अन्य लोगों—जॉनी और मेगन कॉक्सी (Johnny and Meagan Coxie)—की हत्या का भी गुनाह कबूल किया, जिन्हें उसने 2015 में काम के बहाने बुलाकर मार डाला था।

Rajni

rajni@nedricknews.com

Recent News

Editor's Picks

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds