हिंदी नहीं समझने वाले लेकिन हिंदी गाना गाने वाले अब्दु रोज़िक होंगे बिग बॉस -16 के सबसे पहले मेहमान

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 28 सितम्बर 2022, 05:30 AM Updated: 28 सितम्बर 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

तज़ाकिस्तान के कलाकार अब्दु रोज़िक होंगे  बिग बॉस शो के पहले कंटेस्टेंट

1 अक्टूबर से छोटे परदे का रियलिटी शो बिग बॉस 16 शुरू हो रहा है. वहीं इस शो को लेकर सलमान खान ने मंगलवार की शाम मुंबई आयोजित एक प्रेस इवेंट में हिस्स्सा लिया. वहीं इस प्रेस इवेंट में शो के पहले कंटेस्टेंट के नाम की भी घोषणा हुई है.

प्रेस इवेंट में हुई अब्दु रोज़िक के नाम की घोषणा 

प्रेस इवेंट में जिस पहले कंटेस्टेंट के नाम की घोषणा हुई है वो तज़ाकिस्तान के कलाकार अब्दु रोज़िक है. अब्दु रोज़िक रियलिटी शो बिग बॉस के अपकमिंग सीज़न के पहले कंटेस्टेंट हैं और इस बात की घोषणा खुद सलमान खान ने की है.इस प्रेस इवेंट में गौहर ने सबसे पहले अब्दु का स्वागत किया और उन्होंने सलमान ने उन्हें यह कहते हुए पेश किया कि वो उनकी आने वाली फिल्म किसी का भाई किसी की जान का हिस्सा भी होंगे. जिसके बाद दिल दीवाना गाकर अब्दु ने एंट्री करी. सलमान ने गले लगाकर उनका स्वागत किया और इसके बाद सलमान खान ने कहा कि अब्दु को अबू धाबी में देखा होगा। “यह बहुत अच्छा है, वह हिंदी नहीं समझता है, लेकिन हिंदी गाने गा सकता है,”वहीं अपने पसंदीदा अभिनेताओं के बारे में पूछे जाने पर अब्दू ने सलमान और शाहरुख खान का नाम लिया।

हिंदी नहीं समझने वाले लेकिन हिंदी गाना गाने वाले अब्दु रोज़िक होंगे बिग बॉस -16 के सबसे पहले मेहमान — NEDRICK NEWS

वहीं जब सलमान ने घोषणा करी कि अब्दु बिग बॉस 16 में एक कंटेस्टेंट है और बिग बॉस 16 में एंट्री लेने वाले पहले शख्स होंगे तो अब्दू ने कहा, “मैं बहुत खुश हूं। मैं घर के अंदर जाने के लिए उत्साहित हूं। मैं सभी से प्यार करता हूं और कृपया मेरा समर्थन करें।” सलमान ने भी मजाक में कहा कि बिग बॉस बच्चों का शो नहीं है, अब्दू की ऊंचाई पर मजाक उड़ाते हुए।

गौहर खान ने किया शो को होस्ट

इस इवेंट को बिग बॉस 7 की विनर एक्ट्रेस गौहर खान होस्ट कर रही हैं। वहीं इस शो को लेकर सलमान खान ने कहा कि बिग बॉस के खेल खेलने के लिए तैयार होने के साथ, इस साल नियम बदल जाएंगे।

हिंदी नहीं समझने वाले लेकिन हिंदी गाना गाने वाले अब्दु रोज़िक होंगे बिग बॉस -16 के सबसे पहले मेहमान — NEDRICK NEWS

इस दिन से शुरू होगा शो

हाल ही में घोषणा के अनुसार, बिग बॉस’ सीजन-16 (Bigg boss season -16) का शनिवार 1 अक्टूबर को टीवी पर शुरू होगा क्योंकि इसका प्रीमियर एपिसोड सबसे बड़ा एपिसोड होता है जिसकी वजह से इस शो को 2 पार्ट में दिखाया जाएगा। वहीं इस हिसाब से प्रीमियर एपिसोड का पहला भाग 1 अक्टूबर और दूसरा भाग 2 अक्टूबर को टेलिकास्ट होगा.

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds