सिल्क स्मिता : साउथ की वो दिग्गज एक्ट्रेस जिनके लिए निर्माता और सितारे करते थे तारीखों का इंतजार

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 17 जनवरी 2024, 05:30 AM Updated: 17 जनवरी 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

बड़े परदे पर साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस ​सिल्क स्मिता की बायोपिक आने वाली है. इस फिल्म में एक्ट्रेस ​सिल्क स्मिता की ज़िन्दगी के जुड़े कई पहलू देखने को मिलेंगे. फिल्म में दिग्गज एक्ट्रेस ​सिल्क स्मिता का किरदार ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस  निभा रही है और इस वजह से वो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है. वहीँ इस पोस्ट के जरिए हम आपको साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस ​सिल्क स्मिता के बारे में बताने जा रहे हैं.

Also Read- जब शादीशुदा नाना पाटेकर को मनीषा कोईराला से हो गया था प्यार, इस एक्ट्रेस की वजह से टूटा रिश्ता. 

इंडस्ट्री की चर्चित और डिमांडिंग एक्ट्रेस थी सिल्क स्मिता

साउथ की दिग्गज एक्ट्रेस ​सिल्क स्मिता हिंदी सिनेमा का एक जाना माना चेहरा हैं लेकिन हिंदी सिनेमा में आने से पहले उन्होंने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में काम किया. साउथ फिल्मों में बेहतरीन काम करने की वजह से वो कम समय में ही इस इंडस्ट्री का चर्चित और डिमांडिंग नाम बन गई थीं और इस तरह इनकी एंट्री हिंदी सिनेमा में हुई.

Story of South veteran Silk Smitha
Source- Google

रिपोर्ट के अनुसार, दर्शक सिल्क स्मिता को इतना पसंद करते थे कि कब  सिनेमाघरों में एक्ट्रेस की फिल्म आती है तब उनका डांस देखने के लिए ऑडियंस की भारी भीड़ लग जाती थी. एक्ट्रेस ने 80 और 90 के दशक के दौरान 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस का जलवा कुछ इस तरह का था जहाँ दर्शक उनकी एक झलक देखने के लिए घंटों इंतजार करते थे तो वहीं दक्षिण के निर्माता और सितारे उन्हें अपनी फिल्मों में लेने के लिए तारीखों का इंतजार करते थे.

Story of South veteran Silk Smitha
Source- Google

ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस निभाएंगी एक्ट्रेस सिल्क का किरदार 

वहीँ अब दिवंगत एक्ट्रेस सिल्क स्मिता की बायोपिक ‘सिल्क स्मिता- द अनटोल्ड स्टोरी’ रिलीज होने वाली है. इस बायोपिक का निर्देशन जयराम शंकरन कर रहे हैं और इस फिल्म में एक्ट्रेस की ऑन और ऑफ स्क्रीन लाइफ से जुड़े किस्से देखने को मिलेंगे जो एक रहस्य बने हुए हैं. ‘सिल्क स्मिता- द अनटोल्ड स्टोरी’ में चंद्रिका रवि को लिया गया है. चंद्रिका रवि मूल रूप से ऑस्ट्रेलियन एक्ट्रेस हैं. चंद्रिका ने साल 2017 में आई तमिल फिल्म से अपना डेब्यू किया था. और वो ‘सिल्क स्मिता- द अनटोल्ड स्टोरी’ में नजर आएँगी. वहीं ये फिल्म तेलुगु, तमिल, मलयालम, हिंदी और कन्नड़ समेत पांच भाषा में रिलीज होगी और जल्द ही फिल्म के रिलीज़ डेट अनाउंसमेंट होगी.

Australian actress Chandrika Ravi
Source- Google

एक्ट्रेस सिल्क स्मिता पर पहले भी बन चुकी है फिल्म 

आपको बता दें, दिवंगत एक्ट्रेस सिल्क स्मिता पर पहले भी एक फिल्म आई जो साल साल 2011 में रिलीज हुई. वहीं मिलन लूथरिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म का नाम ‘द डर्टी पिक्चर’ था. इस फिल्म दिवंगत एक्ट्रेस सिल्क स्मिता का किरदार विद्या बालन ने निभाया और ये हिट साबित हुई थी.

Also Read- डेब्यू फिल्म और बॉलीवुड का ये एक्टर बना सोनम और दीपिका के बीच दुश्मनी की वजह. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds