SSC CHSL 2022 Notification: 7 मार्च तक कर सकते हैं आवदेन, 12वीं पास ऐसे करें अप्लाई…

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 02 फ़रवरी 2022, 05:30 AM Updated: 02 फ़रवरी 2022, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

कर्मचारी चयन आयोग यानी SSC ने 12वीं पास युवाओं की भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 मार्च 2022 है। यानी अभ्यर्थी ऑफिशियल 1 फरवरी से 7 मार्च 2022 तक तक आवेदन कर सकेंगे। 

SSC CHSL परीक्षा के जरिए केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों में लोवर डिविजन क्लर्क (LDC)/जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, पोस्टल असिस्टेंट (PA)/सॉर्टिंग असिस्टेंट (SA), डेटा एंट्री ऑपरेटर जैसे पदों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन होगा। 12वीं पास करने वाले युवा इसके लिए अप्लाई कर कर सकते  हैं। 

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक छात्रों के पास फीस जमा करने के लिए 8 मार्च तक का समय होगा। हालांकि चालान के माध्यम से फीस 10 मार्च तक जमा की जा सकेगी। इसके अलावा फॉर्म में करेक्शन की विंडो 11 से खुलेगी। अभ्यर्थी 15 मार्च 2022 तक फॉर्म में करेक्शन कर सकेंगे। 

चयन प्रक्रिया- CHSL Tier-1 की परीक्षा मई 2022 में आयोजित होगी। कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) के जरिए उम्मीदवारों का चयन होगा। विभिन्न एग्जाम सेंटर पर Tier-1 एग्जाम आयोजित होंगे। जो उम्मीदवार, पहले चरण की परीक्षा पास करेंगे, वो अभ्यर्थी Tier-2 एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। CHSL Tier-2 की परीक्षा तिथि बाद में जारी की जाएगी। दोनों परीक्षाओं में क्‍वालिफाई करने वाले अभ्यर्थी लास्ट सिलेक्शन के लिए योग्‍य होंगे।

योग्यता- 12वीं पास अभ्यर्थी इस एग्जाम के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए  अभ्यर्थी की आयु 18 से 27 साल के बीच होनी चाहिए। हालांकि, रिजर्व कैटेगरी के अभ्यर्थियों को उम्र सीमा में नियमों के हिसाब से छूट मिलेगी। 

ऐसे करें अप्लाई- इस एग्जाम के लिए आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ssc.nic.in  पर जाना होगा। होमपेज पर Apply टैब पर क्लिक करें। इसके बाद वहां से CHSL में जाएं और प्रासंगिक विवरण दर्ज करके खुद को रजिस्टर करें। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन संख्या और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना होगा। SSC CHSL आवेदन पत्र भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। फिर फॉर्म जमाकर आवेदन शुल्क भरे। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds