इस इंटरनेशनल क्रिकेटर ने पार की अंधविश्वास की सारी हदें, अपने किट बैग में रखता था गाय को गोबर

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 07 जुलाई 2021, 05:30 AM Updated: 07 जुलाई 2021, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित खेलों में से एक क्रिकेट का क्रेज हर जगह देखने को मिल जाता है। दुनिया के हर कोने में क्रिकेट फैंस मौजूद है। अनिश्चितताओं के इस खेल में बाजी कब किस ओर पलट जाएगी, इसके बारे में कुछ भी पहले से तय नहीं किया जा सकता। इस खेल में कभी भी कुछ भी संभव है। 

छोटी टीमें भी कभी-कभी बेहतरीन प्रदर्शन कर बड़ी टीमों की हालत पतली कर देती है। इस खेल में ऐसा भी देखा जाता है कि कई इंटरनेशनल खिलाड़ी अंधविश्वास में भरोसा रखते हैं। लेकिन कुछ खिलाड़ी अंधविश्वास में इतना भरोसा रखते हैं कि लोग उसके बारे में सुनकर भी हैरान रह जाते हैं। 

इसी कड़ी में आज हम आपको दक्षिण अफ्रीका के एक बेहतरीन क्रिकेटर मखाया एंटिनी के बारे में बताने जा रहे हैं। जो गाय के गोबर को लकी चार्म मानते थे और उसे अपने किट बैग में रखते थे।

खुद किया था इस बात का खुलासा

खबरों के मुताबिक मखाया एंटिनी अपने किट बैग के एक पैकेट में गाय का गोबर रखते थे। वह गाय के गोबर को हर समय अपने पास इसलिए रखते थे क्योंकि वो उसे अपना लकी चार्म मानते थे। उन्होंने खुद ही इस बात का खुलासा किया था। एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत के दौरान एंटिनी ने कहा था कि ‘मेरे पूरे करियर में मेरे पास गाय के गोबर का एक पैकेट हमेशा रहा और मैं उसे अपना लकी-चार्म मानता था। उस पैकेट की वजह से मैं हमेशा जमीन से जुड़ा रहा। मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए मैं उसे चूम लिया करता था। वो हमेशा मेरे लिए काम आता था।‘

टेस्ट में चटकाए 390 विकेट

बताते चले कि मखाया एंटिनी दक्षिण अफ्रीका के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने अफ्रीका के लिए 101 टेस्ट मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 390 विकेट चटकाए। टेस्ट में 37/7 उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा। वहीं, साउथ अफ्रीका के लिए उन्होंने 173 वनडे मुकाबले खेले। जिसमें उन्होंने 266 विकेट चटकाए। वनडे में उनका बेहतरीन प्रदर्शन 22 रन देकर 6 विकेट था। वहीं, मखाया एंटिनी ने 10 टी20 इंटरनेशनल में 6 और आईपीएल के 9 मैचों में 7 विकेट चटकाए।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds