आंध्र प्रदेश में हुई गैंगरेप की हैरान कर देने वाली घटना, 13 लोगों ने 26 बार किया नाबालिग का लड़की का रेप

vickynedrick@gmail.com | Nedrick News Published: 04 जनवरी 2024, 05:30 AM Updated: 04 जनवरी 2024, 05:30 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की एक घटना हुई है और इस घटना को 13 लोगों ने अंजाम दिया है. वहीँ ये रेप की घटना तब हुई जब नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी से मिलने गयी थी और इस दौरान उसके साथ 13 लोगों ने रेप किया.

Also Read- पत्नी के आरोपियों पर नहीं हुई कार्रवाई तो पति ने थाने में खुद पर लगाई आग. 

जानिए क्या है मामला

जानकारी के अनुसार, ये घटना 17 से 19 दिसंबर के बीच हुई है और ये मामला तब सामने आया जब 13 लोगों हैवानियत का शिकार हुई नाबालिग लड़की किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने गांव-घर पहुंची थी. वहीँ इस लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखा चुके परिजन इस बात से खुश हुए कि उनकी बेटी घर आ गयी लेकिन उसकी हालत देखकर वो हैरान थे. वहीं कुछ दिनों बाद इस लड़की ने अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी परिवार के लोगों को सुनाई और परिजन उसे लेकर तुरंत थाने ले गए, जहां उसका बयान दर्ज किया गया.

13 लोगों ने नाबालिग लड़की का 26 बार किया रेप 

पीडिता ने बताया कि सबसे पहले रेप की इस घटना को उसके प्रेमी ने अंजाम दिया. इसके बाद प्रेमी ने अपने दोस्त से उसका रेप करवाया. वहीं रेप हो जाने के बाद लड़की मरना चाहती थी तभी एक शख्स ने मदद का हाथ बढ़ाकर उसे धोखा दिया और फिर लड़की को अपनी हवश का शिकार बनाया. यहां उस शख्स ने अपने अन्य साथियों को भी लड़की को सौंपा और वे भी उसका रेप करते रहे. इस दौरान वो दर्द के मारे चीखती रही. तड़पती रही और उसकी आवाज कमरे से बाहर न जाए, इसलिए दरिंदों ने उसके मुंह में कपड़ा तक ठूंस दिया और 13 लोगों ने इस नाबालिग लड़की का 26 बार रेप किया.

वहीं दो दिनों 13 लोगों से 26 बार रेप होने के बाद इस 17 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर है. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं जानकारी मिली है कि सभी 11 आरोपी फोटोग्राफर हैं और झारखंड में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि दो अन्य की तलाश जारी है.

पुलिस ने दी घटना की जानकारी 

पुलिस के मुताबिक, लड़की के पिता की शिकायत पर 18 दिसंबर को फोर्थ टाउन पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था. पुलिस ने बताया कि 17 साल की लड़की एक सरकारी कर्मचारी के घर में नौकरानी के रूप में काम कर रही थी. मालिक छुट्टी पर गए थे. वह अकेली थी और मालिकों के पालतू जानवरों की देखभाल कर रही थी. वहीं उस दिन उसके बॉयफ्रेंड का जन्मदिन भी था. उसने उसे मिलने के लिए बुलाया तो वो उसके साथ आरके बीच चली गई और इस दौरान इस नाबालिंग लड़की के साथ रेप की घटना हुई.  वहीं पुलिस ने जानकारी दी है कि पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने 31 दिसंबर को पॉक्सो एक्ट के तहत दो मामले दर्ज किए और जांच शुरू की गयी.

Also Read- अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित पंजाब के DSP की गोली मारकर हत्या, नहर के पास वाली सड़क किनारे मिली लाश. 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds