Russia Ukraine War Live: सांतवें दिन जारी है रूस-यूक्रेन के बीच भयंकर जंग, जानिए इससे जुड़ी हर बड़ी अपडेट…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 02 मार्च 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 02 मार्च 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग को आज एक हफ्ता पूरा हो चुका है। 24 फरवरी को पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ जंग का ऐलान किया था, जिसके बाद से ही दोनों देशों में वॉर जारी है। जंग का आज सातवां दिन हैं।  रूसी सेना कीव पर लगातार बमबारी कर रही है, मिसाइलें दाग रही है। अब ये माना जा रहा है कि कीव पर रूस के कब्जे की जंग अब निर्णायक मोड़ पर आ गई। रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए हमारे साथ बने रहें…

05:48 PM- SWIFT से बाहर किए गए 7 रूसी बैंक

दुनिया के तमाम देश लगातार रूस पर पाबंदियां लगा रहे हैं। इस बीच अब यूरोपीय संघ (EU) ने 7 रूसी बैंकों को SWIFT से बाहर करने का फैसला लिया।

05:45 PM- खारकीव पर दागी गई मिसाइल

रूस के यूक्रेन पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। रूसी सेना के हमलों से खारकीव हिल उठा। बुधवार को रूस ने खारकीव में एक क्रूज मिसाइल दागी, जो सिटी काउंसिल की इमारत पर गिरी। 

05:28 PM- जेलेंस्की ने की यूक्रेन के लोगों की तारीफ

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपनी जनता को संबोधित करते हुए उन्हें अजेय योद्धा बताया। उन्होंने कहा कि मैं आपकी प्रशंसा करता हूं। पूरी दुनिया आपकी प्रशंसा कर रही है। आज आप अजेयता के प्रतीक हैं। ये प्रतीक है कि किसी भी देश के लोग किसी भी क्षण पृथ्वी पर सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति बन सकते हैं। 

04:12 PM- यूक्रेन संकट को लेकर ममता का पीएम मोदी से सवाल

रूस-यूक्रेन विवाद को लेकर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी को सपोर्ट किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने यूक्रेन पर पीएम मोदी का समर्थन किया है, लेकिन मेरा एक सवाल है, अगर पीएम को तीन महीने पहले पता था, तो भारतीय बच्चों को वापस क्यों नहीं लाया गया? सरकार की उन्हें वापस लाने की जिम्मेदारी हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि नागरिक उड्डयन मंत्री भाषण दे रहे हैं। मैं विदेश मामलों में सरकार की आलोचना नहीं करना चाहता, क्योंकि हम एक हैं।

03:35 PM- खारकीव में हमले की वीडियो

03:23 PM- कोनोटोप शहर को तबाह करने की धमकी

यूक्रेन के शहर कोनोटोप के मेयर ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा है कि रूस की तरफ से उन्हें अल्टीमेट मिला है कि वो या तो शहर को उन्हें सौंप कर सरेंडर करे दें। नहीं तो वो इसे पूरी तरह से तबाह कर देंगे।

02:56 PM- स्मृति ईरानी ने किया छात्रों का स्वागत

02:22 PM- यूक्रेन को हथियार सप्लाई करेगा स्पेन

स्पेन यूक्रेंन की मदद के लिए आगे आया। स्पेन के प्रधानमंत्री ने जंग के लिए यूक्रेन को हथियार भेजने की बात कही है। 

01:55 PM- रेस्क्यू में रूस भी करेगा भारत की मदद

यूक्रेन के खारकीव और पूर्वी क्षेत्रों में फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट कराने में रूस भी भारत की मदद कर सकता है। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने बताया कि हम भारतीय अधिकारियों के साथ इमरजेंसी रेस्क्यू के लिए संपर्क में हैं। रूसी क्षेत्र के जरिए रेस्क्यू कराने पर विचार चल रहा है। 

01:15 PM- 6 हजार रूसी सैनिक मारने का दावा

रूस-यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने एक बहुत बड़ा दावा किया है। जेलेंस्की ने कहा है कि 6 दिन से जारी जंग में यूक्रेनी सेना ने 6 हजार से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है।

12:18 PM- खारकीव में 21 लोगों ने गंवाई जान

यूक्रेन के खारकीव में रूसी सेना के हमलों का सिलसिला जारी है। शहर के गवर्नर ने दावा किया है कि हवाई हमलों में अब तक 21 लोगों की मौत हुई जबकि 112 घायल बताए जा रहे हैं। साथ ही साथ खारकीव में स्थित मिलिट्री अकेडमी पर भी रॉकेट से हमला किया गया।

12:00 PM- रूसी सेना ने तबाह किया प्रसूति गृह- यूक्रेन का दावा

यूक्रेन के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर दावा किया है कि रूसी सेना ने Zhytomyr में मौजूद प्रसूति गृह को तबाह कर दिया। ट्वीट में लिखा गया है कि ये अगर नरसंहार नहीं है तो क्या होगा?

10:36 PM- भारतीय छात्रों से मिले सिंधिया

10:10 AM- 200 भारतीय छात्र लौटे देश 

युद्ध के बीच यूक्रेन में फंसे 200 भारतीय छात्रों को इंस्तांबुल के रास्ते देश लाया गया। भारतीय वायुसेना भी लोगों को निकालने में मदद कर रही है।  विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बताया कि 24 घंटे में 6 विमानों का इंतेजाम किया गया। तीन विमान पोलैंड, हंगरी और रोमानिया से भारतीय लोगों को लाएंगे। 

09:45 AM- खारकीव में रूसी पैराट्रूप्स उतरे

रूसी हवाई सैनिक यूक्रेन के पूर्वी शहर खारकीव में उतरे और एक स्थानीय अस्पताल पर हमला किया। 

09:12 AM- पुतिन को चुकानी पड़ेगी इसकी कीमत- बाइडेन

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने का ऐलान किया। अमेरिका ने रूस के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया। बाइडेन ने अपने संबोधन में रूसी राष्ट्रपति पुतिन को तानाशाह बताया और साथ ही यूक्रेन को पूरा समर्थन देने की भी बात कही। इसके अलावा बाइडेन ने ये भी साफ किया कि अमेरिका युद्ध में अपनी सेना नहीं उतारेगा। बाइडेन ने कहा कि पुतिन को युद्ध के मैदान में फायदा हो सकता है, लेकिन इसके लिए लंबे समय तक एक उच्च कीमत चुकानी पड़ेगी।

09:02 AM- फ्रांस के राष्ट्रपति से पीएम मोदी ने की बात

रूस-यूक्रेन जंग के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुअल मैक्रों से बात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने जारी युद्ध और इसकी वजह से बिगड़ रही मानवीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी एक बयान के कहा गया कि मोदी ने युद्ध खत्म करने और वार्ता व कूटनीति की तरफ लौटने की भारत की अपील एक बार फिर दोहराई। 

08:57 AM- यूक्रेन संकट पर सुनवाई करेगा ICJ

रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत आज होगी। जिससे पहले यूक्रेन ने सीजफायर की मांग की। वहीं दूसरी ओर इस पूरे मसले को लेकर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिज में भी सुनवाई होगी। 7 और 8 मार्च को यहां यूक्रेन संकट पर सुनवाई की जाएगी। 

08:45 AM- परमाणु हथियार का अलर्ट लेवल बदलने की जरूरत नहीं- NATO

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच परमाणु युद्ध का खतरा भी दुनिया पर मंडराने लगा है। इस संकट के बीच रूस और अमेरिका ने अपने परमाणु बलों को अलर्ट पर रख दिया। जिसको लेकर नाटो ने एक बयान दिया है। NATO ने कहा कि परमाणु हथियार के अलर्ट लेवल में बदलाव की जरूरत नहीं है। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds