Russia Ukraine War Live: कीव पर रूस के फाइनल अटैक की तैयारी, जंग से जुड़ी हर बड़ी अपडेट मिलेगी यहां…

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 01 मार्च 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 01 मार्च 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग का आज छठवां दिन है। रूसी सेना द्वारा यूक्रेन पर हमले का सिलसिला अभी भी जारी है। कीव से लेकर खारकीव तक रूसी सेना यूक्रेन पर हमले कर रही है। हालांकि इस बीच रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत का दौर भी शुरू हो चुका है। सोमवार को दोनों देशों ने विवाद को लेकर बेलारूस में बातचीत की थी, जो बेनतीजा रही। पूरे मसले को लेकर आज मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक अहम बैठक बुलाई गई।

रूस-यूक्रेन के बीच जारी जंग से जुड़ी हर बड़ी खबर की अपडेट आपको यहां पर मिलेगी… 

05:20 PM- रूस को कोई माफ नहीं करेगा: जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने बताया कि रूसी मिसाइल हमले ने खारकीव के एक केंद्रीय चौक पर हमला किया। इस दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति ने इसे आतंक करार दिया। जेलेंस्की ने कहा कि रूस को कोई माफ नहीं करेगा। इस घटना को कोई नहीं भूलेगा।
04:35 PM- ‘यूक्रेन को दबाने में सफल नहीं होंगे पुतिन’ 
ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने कहा कि पुतिन की युद्ध मशीनरी यूक्रेन को दबाने में सफल नहीं होगी। उन्होंने कहा कि साफ है पुतिन यूक्रेन में विफल होंगे। रूस को यूक्रेन पर आक्रमण को रोक देना चाहिए। 
04:27 PM- नवीन की मौत पर राहुल गांधी ने जताया दुख 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यूक्रेन में भारतीय छात्र नवीन की हुई मौत पर दुख जताया। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हर मिनट कीमती है। सरकार को भारतीयों को यूक्रेन से सुरक्षित निकालने के लिए एक रणनीतिक योजना की जरूरत है। 

04:22 PM- कर्नाटक के रहने वाले नवीन की मौत की पुष्टि 
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग में जिस भारतीय छात्र की मौत हुई, उसकी पहचान हो गई है। स्टूडेंट का नाम नवीन था और वो कर्नाटक के चलागेरी का रहने वाला था। घटना के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बोम्मई ने नवीन के परिवार से फोन पर बात की और दुख जताया। सीएमने नवीन के परिवार को भरोसा दिलाया कि सरकार नवीन के शव को लाने की पूरी कोशिश कर रही है। 
03:15 PM- गोलीबारी में एक भारतीय छात्र की मौत 

रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच एक भारतीय छात्र की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक खारकीव में रूसी गोलीबारी में छात्र की मौत हुई है। विदेश मंत्रालय ने छात्र की मौत पर दुख जताया है। 

02:05 PM- रूस ने उड़ाई सरकारी बिल्डिंग
रूस के यूक्रेन पर हमले और तेज हो गए। रूसी मिसाइलों ने खारकीव में बनी एक सरकारी बिल्डिंग को निशाना बनाया, जिसमें इमारत पूरी तरह से नेस्तनाबूद हो गई।

01:28 PM- खारकीव में हमले जारी 

रूस की तरफ से यूक्रेन पर हमलों का सिलसिला लगातार जारी है। खारकीव में लगातार बमबारी और धमाके हो रहे है, जिसकी वीडियोज भी सामने आ रहे हैं…

12:15 PM- भारतीयों को तुरंत कीव छोड़ने को कहा गया 

कीव में रह रहे भारतीय नागरिकों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया। भारतीय दूतावास के लिए एडवाइजरी जारी की गई, जिसमें कहा गया है कि आज ही सभी भारतीय कीव को हर हाल में छोड़ दें। यहां से निकलने के लिए वो ट्रेन, बस या फिर किसी भी चीज का सहारा लें। 

11:48 AM- भारतीयों को लाने के मिशन में जुटेगी वायुसेना

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश वापस लेना के लिए ऑपरेशन गंगा अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब वायुसेना भी मदद के लिए उतरेगी। खबरों की मानें तो पीएम मोदी ने वायुसेना से अभियान में जुड़ने को कहा। वायुसेना के कई C-17 विमान आज ऑपरेशन गंगा के तहत उड़ान शुरू कर सकते हैं।

10:28 AM- रूसी सेना का यूक्रेन पर बड़ा हमला

रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए। रूसी सेना ने ओख्तिरका में एक जोरदार हमला किया, जिसमें 70 से ज्यादा यूक्रेन के सैनिक मारे गए। हमले के दौरान यूक्रेन के सैन्य बेस को टारगेट किया गया।  

10:10 AM- 5 दिनों की जंग में मची भारी तबाही 

रूस-यूक्रेन में जारी जंग में भारी तबाही मच रही है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के मुताबिक पिछले 5 दिनों में रूस ने यूक्रेन में 56 रॉकेट और 113 क्रूज मिसाइलें दागी। 

10:03 AM: यूक्रेन के कई शहरों में एयर रेड अलर्ट 

यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में एयर रेड अलर्ट जारी किया गया। Volyn, Ternopil और Rivne Oblast में सायरन बज रहे हैं। इस दौरान लोगों को पास के शेल्टर में जाकर खुद को सुरक्षित रखने की सलाह दी।

09:45 AM- 182 नागरिकों को लेकर भारत आई एक और फ्लाइट 

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन में फंसे भारतीयों को देश वापस लाने का सिलसिला जारी है। मंगलवार सुबह एक और फ्लाइट भारत पहुंची। 182 भारतीय नागरिकों को लेकर सातवीं फ्लाइट रोमानिया से मुंबई पहुंची। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने मुंबई एयरपोर्ट पर भारतीय छात्रों का स्वागत किया। 

09:31 AM- International Ice Hockey से रूस-बेलारूस संस्पेंड  

यूक्रेन पर हमले के चलते रूस पर तमाम पाबंदियां लगाए जाने का सिलसिला जारी है। International Ice Hockey Federation Council ने सभी रूसी और बेलारूसी टीम और क्लब्स को अगले नोटिस तक के लिए सस्पेंड कर दिया। 

09:18 AM- ‘कूटनीति के रास्ते पर लौटना ही विकल्प’ 

UNGA के 11वें आपातकालीन सत्र में यूक्रेन पर UN में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी. एस. तिरुमूर्ति ने एक बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि विवादों का शांतिपूर्ण हल भारत की सतत स्थिति रही है। भारत सरकार ये मानती है कि कूटनीति के रास्ते लौटने के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। इसके अलावा तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वहां से निकालने के लिए सभी कोशिशें वो कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने यूक्रेन के पड़ोसी देशों को भारतीय नागरिकों के लिए अपनी सीमाएं खोलने के लिए धन्यवाद भी कहा। 

09:02 AM- जेलेंस्की ने लगाई एक और गुहार 

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने दुनिया के तमाम देशों से एक और गुहार लगाई। उन्होंने अपील की कि रूस के लिए दुनिया के सभी पोर्ट और एयरपोर्ट को बंद कर दिया जाएं। जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने बातचीत के बाद हमले तेज कर दिए। 

08:45 AM- UNHRC में भारत ने नहीं किया वोटिंग में हिस्सा 

यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद में एक वोटिंग हुई। ये वोटिंग इमरजेंसी डिबेट बुलाने को लेकर की गई, जिसमें 29 देशों ने पक्ष में वोट किया। पांच वोट विपक्ष में पड़े, जबकि भारत समेत 13 देशों ने इस वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds