Russia Ukraine War Live: यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे सबसे मुश्किल, जानिए वॉर से जुड़ी हर बड़ी अपडेट…

Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google
[nedrick_meta]

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज पांचवां दिन है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की मानना है कि उसके लिए अगले 24 घंटें काफी अहम और मुश्किल होने वाले है। इसके साथ ही यूक्रेन के विदेश मंत्री ने G-7 नेताओं से बातचीत की थीं। उन्होंने कहा कि रूस के खिलाफ लड़ाई में सारे देश यूक्रेन का सपोर्ट करना जारी रखेंगे। वहीं अब तक रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम नागरिकों की मौत हो गई है, जिसमें 14 बच्चे भी शामिल हैं। 

05:40 PM- रूसी एजेंसी की वेबसाइट हैक

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ की वेबसाइट हैक कर लिया गया। इसके बाद वेबसाइट पर एक मैसेज लिखा गया कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन एजेंसी पर झूठ बोलने का दबाव बना रहे हैं और हमें खतरे में डाल रहे हैं। ये हमारी जंग नहीं है, आइए उन्हें रोकें।

05:38 PM- भारतीयों को लेकर दिल्ली आई 6वीं फ्लाइट

यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने का सिलसिला अभी भी जारी है। ऑपरेशन गंगा के तहत 240 भारतीय छात्रों को लेकर छठी फ्लाइट बुडापेस्ट से दिल्ली आ गई। 

04:35 PM- रूस के दावे पर ये बोला यूक्रेन

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि यूक्रेन के एयरस्पेस पर उसने कब्जा हो गया है। हालांकि इस बीच यूक्रेन के सुरक्षाबलों का कहना है कि कीव में हालात फिलहाल कंट्रोल में है। कीव अभी भी यूक्रेन के नियंत्रण में ही है। रूस के कब्जा करने की कोशिश फेल हुई। 

3:20 PM- ‘अपनी जान बचाकर जाएं रूसी सैनिक’

रूस और यूक्रेन के बीच बेलारूस में बातचीत होगी। इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपने ट्वीट कर रूसी सैनिकों से एक अपील की। जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिक अपनी जान बचाएं और जाएं। उन्होंने आगे लिखा है कि जब मैं राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहा था तो कहा था कि हम सब राष्ट्रपति होंगे क्योंकि देश के प्रति हम सब की जिम्मेदारी है। अब ऐसा ही हुआ है. सब योद्धा की तरह हैं।

01:10 PM- बेलारूस में रूस-यूक्रेन के बीच अहम बातचीत

युद्ध के बीच रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत की जाएगी। बेलारूस में दोनों देशों के बीच दोपहर 3:30 बजे बातचीत होगी।

12:32 PM- स्पाइजेट भी वतन वापसी में करेगी मदद

यूक्रेन में फंसे भारतीय लोगों को निकालने के लिए अब स्पाइटजेट भी मदद के लिए आगे आ गई। स्पाइसेट हंगरी के लिए स्पेशल फ्लाइट चलाएगी। स्पेशल फ्लाइट के लिए Boeing 737 का इस्तेमाल किया जाएगा। ये फ्लाइट दिल्ली वापस आएंगी।

12:20 PM- कीव से हटाया गया वीकेंड कर्फ्यू

यूक्रेन के कीव में वीकेंड कर्फ्यू हटा दिया गया। वहां सभी छात्रों से रेल पकड़कर आगे के सफर के लिए जाने को कहा गया। यूक्रेनी रेलवे फंसे छात्रों को निकालने के लिए स्पेशल ट्रेन चला रही है।

11:05 AM: यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजे जाएंगे 4 मंत्री

रूस-यूक्रेन संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक हाई लेवल की बैठक की। इस बैठक में फैसला किया गया कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए चार केंद्रीय मंत्रियों को यूक्रेन के पड़ोसी देशों में भेजा जाएगा। ये मंत्री यूक्रेन से भारतीय लोगों और छात्रों को निकालने में मदद करेंगे। जिन मंत्रियों को भेजा जाएगा उनमें हरदीप सिंह पुरी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, किरेन रिजिजू और जनरल वीके सिंह के नाम शामिल हैं

10:40 AM- बेलारूस भेजेगा यूक्रेन में सैनिक

रूस के हमले के समर्थन में बेलारूस उतर आया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक बेलारूस भी अपने सैनिकों को यूक्रेन की जंग में उतारने जा रहा है। वो सोमवार से ही सैनिकों को यूक्रेन में भेजना शुरू करेगा।

10:32 AM- कीव में एयर रेड अलर्ट जारी 

यूक्रेन की राजधानी कीव में एयर रेड अलर्ट जारी हुआ। इस दौरान आम लोगों को जल्द किसी सुरक्षित जगह पर जाने के निर्देश दिए गए। बता दें कि सोमवार सुबह से ही कीव और खारकीव में धमाकों का सिलसिला लगातार जारी है। 

10:16 AM: रूस ने नष्ट किया यूक्रेन का कार्गो विमान  

यूक्रेन के बड़े कार्गो विमान An-225 को रूस ने नष्ट कर दिया। इसकी कुछ फोटोज सामने आई, जिसमें देखने को मिला कि जिस hangar (एयरक्राफ्ट को पार्क करने की जगह) में मिसाइल को रखा गया था, वहां 27 फरवरी को एक मिसाइल हमले में hangar को तोड़ते हुए छत पार कर गया था, जिसमें An-225 को नुकसान हुआ।

09:48 AM- बिल्डिंग में फंसी मिसाइल 

यूक्रेन पर रूस के हमले जारी है। इस बीच Chernihiv शहर में एक मिसाइल रिहायशी बिल्डिंग में फंस गई। जिसके बाद 2 फ्लोर में आ लग गई। बता दें कि Chernihiv कीव से 150 किलोमीटर दूर है।

09:45 AM- जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा 

यूक्रेन दावा कर रहा है कि उसने रूस को काफी नुकसान पहुंचा। उसके मुताबिक 27 फरवरी तक रूस के 4500 सैनिक मारे गए। साथ ही 150 टैंक, 700 सैन्य वाहन, 60 फ्यूल टैंक, 26 हेलिकॉप्टर्स नष्ट किए गए।

09:30 AM- बेलारूस में 530 लोगों को हिरासत में लिया गया 

रूस के यूक्रेन के खिलाफ हमलों के खिलाफ कई जगहों पर प्रदर्शन जारी हैं। इस बीच बेलारूस से 530 लोग इसको लेकर हिरासत में लिए गए हैं। पकड़े गए लोग Viasna human rights centre से जुड़े बताए गए। जानकारी के मुताबिक रविवार को बेलारूस में करीब 12 शहरों में प्रदर्शन हुए थे। 

09:22 AM- रूसी हमलों में यूक्रेन के 352 आम लोगों की मौत 

एक ओर रूस की तरफ से ये दावा किया जा रहा है कि वो सिर्फ यूक्रेन के सैन्य संस्थानों पर हमला कर रहे हैं। यूक्रेन की आम जनता को उससे खतरा नहीं। वहीं इस बीच यूक्रेन के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि रूसी हमलों में अब तक 352 आम लोग मारे गए हैं। साथ ही इसमें 14 बच्चे भी शामिल रहे। इसके अलावा हमलों में 1684 लोग घायल भी हुए। 

09:12 AM- राष्ट्रपति का दावा- अगले 24 घंटे कठिन 

यूक्रेन पर रूस के हमले कम नहीं होने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से बातचीत की। यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को कहा है कि यूक्रेन के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। इसके अलावा जेलेंस्की ने पोलेंड के राष्ट्रपति आंद्रेजेज डूडा को देश की मौजूदा सुरक्षा स्थिति के बारे में बताया। दोनों देशों के बीच रूस का मुकाबला करने के लिए संयुक्त कदमों पर सहमति बनी। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds