टूट गया Shraddha Kapoor का दिल? 4 साल डेटिंग के बाद बॉयफ्रेंड के साथ रिलेशनशिप का हुआ The End!

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 25 मार्च 2022, 12:00 AM 🔄 Updated: 25 मार्च 2022, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

लाखों दिलों पर राज करने वाली बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर वैसे तो किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हालांकि इस बार श्रद्धा एक अलग वजह से चर्चाओं में आई हैं। श्रद्धा कपूर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक बेहद ही शॉकिंग न्यूज आई है। खबर हैं कि श्रद्धा कपूर का 4 साल पुराना रिश्ता टूट गया। जी हां, मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही हैं कि श्रद्धा कपूर और उनके रिम्यूर्ड बॉयफ्रेंड रोहत श्रेष्ठा की राहें अलग हो गई हैं। दोनों का ब्रेकअप हो गया हैं। 

वैसे तो श्रद्धा कपूर और रोहत श्रेष्ठा इन दोनों ने ही अपने रिलेशनशिप को कभी ऑफिशियल नहीं किया। लेकिन दावा किया जाता रहा है कि दोनों लंबे वक्त से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। बताया जाता रहा है कि श्रद्धा और रोहत पिछले 4 सालों से रिलेशन में थे। यही नहीं अक्सर ही दोनों की शादी की खबरें भी जोर पकड़ती रही हैं। 

पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रद्धा और रोहन किस वजह से अलग हुए, इसका अभी तक खुलासा नहीं हुआ। ऐसी चर्चाएं चल रही हैं कि रोहन फ्री होने के बाद भी श्रद्धा के बर्थडे सेलिब्रेशन में नहीं आए थे। कुछ रिपोर्ट्स ये भी दावा कर रही है कि जनवरी से ही इन दोनों के रिलेशन गड़बड़ चल रही थी। उनके बीच प्रॉब्लम थीं। जिसके बाद इस साल फरवरी में दोनों ने अलग होने का फैसला कर लिया। हालांकि अब तक इनकी ब्रेकअप की खबरों पर कुछ भी ऑफिशियली कंफर्म हुआ है। 

श्रद्धा और रोहन बचपन से एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं। दोनों बचपन के दोस्त हैं। बताया जाता है कि इनकी फैमिली भी एक दूसरे के साथ काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। सोशल मीडिया पर तो इनके फैंस अक्सर ही शादी को लेकर भी चर्चाएं करते रहते हैं। ऐसे में अगर इस कपल के अलग होने की खबरें सही निकलती हैं, तो ये इनके फैंस के लिए काफी ज्यादा शॉकिंग होने वाला हैं। 

श्रद्धा कपूर भले ही स्टारकिड हैं, लेकिन अपने टैलेंट के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग पहचान अपनी बना रखी हैं। आशिकी-2 और एक विलेन जैसी फिल्मों में जबरदस्त काम श्रद्धा ने खुद को साबित किया है। बात श्रद्धा कपूर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की करें तो उनके पास अभी कई फिल्में लाइन में हैं। इन दिनों वो रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा श्रद्धा के पास ‘चालबाज इन लंदन’ और विशाल फुरिया की ‘नागिन’ पाइपलाइन में है।

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds