लालू यादव को मिली जमानत, तेजस्वी की कार्यकर्ताओं से जश्न न मनाने की अपील

👤 vickynedrick@gmail.com | Nedrick News 🕒 Published: 17 अप्रैल 2021, 12:00 AM 🔄 Updated: 17 अप्रैल 2021, 12:00 AM
Google News
Follow Us on Google News
Prefer Nedrick News
on Google

पूर्व केंद्रीय मंत्री…बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को बड़ी राहत मिली है। दुमका कोषागार से जुड़े घोटाले के मामले में सजा काट रहे लालू यादव को आज शनिवार को जमानत मिल गई है। 

रांची हाईकोर्ट ने आज उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई बीते दिन शुक्रवार को ही होने वाली थी लेकिन कोर्ट बंद होने की वजह से सुनवाई एक दिन के लिए टल गई  और आज कोर्ट ने लालू यादव को जमानत दे दी है।

जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे लालू यादव

खबरों के मुताबिक जेल मैनुअल के हिसाब से कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लालू यादव जल्द ही जेल से बाहर आ जाएंगे। मौजूदा समय में उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जमानत मिलने पर उनके परिवार और पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। चारा घोटाला मामले में आधी सजा काटने के बाद लालू यादव को जमानत मिली है।

पिता को जमानत मिलते ही बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा, ‘गरीबों, वंचितों, पिछड़ों का रहनुमा आ रहा है, बता दो अन्याय करने वालों को हमारा नेता आ रहा है…।’

तेजस्वी की पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील

लालू यादव (Lalu Yadav) की बेटी रोहिणी यादव ने भी ट्वीट कर खुशी जताई है। रोहिणी ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘मेरा रमजान और नवरात्र सफल हुआ। आज मुझे ऊपर वाले की ओर से ईदी मिल गई।‘ 

उन्होंने आगे लिखा, ‘अन्यायी कब तक अन्याय करेगा…मसीहा को कब तक कैद रखेगा…? आया आया देखों कौन..? तानाशाह सत्ता से वो लड़कर..! गरीबों का मसीहा आया.. इस माटी का लाल जो आया!! देखो देखो शेर आया ज़हरीली परवरिश वालों का मुँह काला हुआ।‘

वहीं, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि लालू यादव की जमानत पर ज्यादा जश्न ना मनाएं। हमें कोरोना संक्रमण का ख्याल रखते हुए ही इस मौके को सेलिब्रेट करना है। हमें किसी भी सूरत में संयम नहीं खोना है।

लालू यादव को मिली थी 7-7 साल की सजा

बता दें, CBI की विशेष अदालत ने लालू यादव को दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में IPC और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत 7-7 साल की सजा सुनाई थी। और दोनों सजाओं को एक के बाद एक कर चलाने का आदेश दिया था। 

वहीं, लालू यादव कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं। पहले उनका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा था लेकिन पिछले महीने स्थिति खराब होने के बाद उन्हें रिम्स से दिल्ली एम्स शिफ्ट किया गया। अब उन्हें दुमका कोषागार मामले में जमानत मिल गई है।

कोर्ट में दायर याचिका में लालू यादव के खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया गया था। दायर याचिका में कहा गया था कि वह सजा की आधी अवधि पूरी कर चुके हैं और उनकी हालत को देखते हुए अब उन्हें जमानत दे दी जाए। 

vickynedrick@gmail.com

vickynedrick@gmail.com https://nedricknews.com

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

Latest News

©2026- All Right Reserved. Manage By Marketing Sheds